Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

कैंप में सुमित्रा कॉलेज की कैडेटों ने लहराया परचम

कैंप में सुमित्रा कॉलेज की कैडेटों ने लहराया परचम

कैंप में सुमित्रा कॉलेज की कैडेटों ने लहराया परचम

केटी न्यूज/ डुमरांव  / जवाहर नवोदय विद्यालय नावानगर में आयोजित हुए एनसीसी कैंप में स्थानीय सुमित्रा महिला कॉलेज की छात्राओं ने परचम लहराया है। इस कैंप में सुमित्रा महिला महाविद्यालय की लेफ्ट0 डॉ अमृता सिंह के नेतृत्व में 52 छात्राएँ शामिल हुई। पूरे शिविर का नेतृत्व सुमित्रा महिला महाविद्यालय की छात्रा सीनियर अंडर ऑफिसर राधा कुमारी द्वारा किया गया। शिविर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगताओं में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा 20 अवॉर्ड प्राप्त किए गए। महाविद्यालय की छात्रा राधा को सर्वश्रेष्ठ अनुसाशन एवं सर्वश्रेष्ठ सीनियर का खिताब प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुमित्रा महिला महाविद्यालय की टीम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। डांस प्रतियोगिता में महाविद्यालय को छात्रा खुशी कुमारी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम में महाविद्यालय की दो छात्राएँ कुसुम कुमारी एवं शबनम कुमारी शामिल थी। 

क्विज प्रतियोगिता में सुभद्रा कुमारी ने अवॉर्ड प्राप्त किया। शायरी में ज्योति तिवारी ने भगत सिंह पर कविता सुनाकर अवॉर्ड प्राप्त किया। शिविर में किरण चंद्रा, चंचल सोनम अनामिका आदि ने भी भाग लिया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शोभा सिंह ने छात्राओं की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।