पैतृक गांव में मनाई गई संविधान निर्माता व बिहार के शिल्पकार डा सच्चिदानंद सिन्हा की जयंति

पैतृक गांव में मनाई गई संविधान निर्माता व बिहार के शिल्पकार डा सच्चिदानंद सिन्हा की जयंति

पैतृक गांव में मनाई गई संविधान निर्माता व बिहार के शिल्पकार डा सच्चिदानंद सिन्हा की जयंति 

केटी न्यूज/ चौगाई / संविधान सभा के प्रथम स्थायी सदस्य तथा संविधान निर्माण में महती भूमिका निभाने के साथ ही बिहार को अलग राज्य के रूप में गठन कराने वाले डा सच्चिदानंद सिन्हा की 151 वी जयंति गुरूवार को मनाई गई। इस मौके पर उनके पैतृक गांव डुमरांव अनुमंडल के मुरार में समारोह आयोजित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुरार हाई स्कूल में स्थापित उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर तथा उन्हें नमन कर किया गया। बता दें कि वे इसी स्कूल से पढ़े भी थे तथा आगे चलकर स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हो देश को आजाद कराए तथा उन्हीं के नेतृत्व में भारतीय संविधान की रचना हुई थी। वे संविधान सभा के प्रथम स्थायी सदस्य भी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा सच्चिदानंद सिन्हा रचना चक्र के राष्ट्रीय संयोजक सुधाकर श्रीवास्तव व संचालन विनय श्रीवास्तव ने किया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा बताया कि उन्होंने संविधान की रचना करने के साथ ही आधुनिक बिहार का निर्माण भी किया था। वही अध्यक्षता कर रहे सुधाकर श्रीवास्तव ने कहा कि डा सिन्हा जिस सम्मान के हकदार थे उन्हें वह सम्मान नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि वे अपनी पटना विधानसभा भवन व हेलीपैड निर्माण के लिए अपनी जमीन तक दान कर दिए थे। लेकिन विधानसभा में उनकी प्रतिमा तक नहीं लगाई है। उन्होंने पैतृक गांव मुरार के उनके घर को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने, विधानसभा में उनकी प्रतिमा लगाने आदि मांगों को अपने संबोधन के दौरान रखा तथा बताया कि इसके लिए देशभर में आंदोलन चलाया जाएगा। इसके पहले मुरार हाई स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर आगत अतिथियों का स्वागत किया। जयंति समारोह को अमरेन्द्र राजेश, संतोष सिन्हा, मुरार पंचायत के पूर्व मुखिया बलिशंकर पांडेय, बीडीओ तेज बहादुर सुमन, मुरार थानाध्यक्ष रविकांत प्रसाद, नंदलाल पंडित और उत्तम तिवारी समेत कई अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया तथा उन्हें महान सपूत बताया। वक्ताओं ने कहा कि यह उनके गांव के लिए सौभाग्य की बात है कि भारतीय संविधान के रचनाकार व आधुनिक बिहार के निर्माता उन्हीं के गांव के रहने वाले थे। यह पूरे गांव के लिए गौरव की बात है। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार सिंह, मिथिलेश पाठक, शिवपूजन लाल, सुधांशु शेखर, जिला पार्षद डा राजीव कुमार यादव, मुरार पंचायत के मुखिया श्रवण कुमार प्रसाद, उप प्रखंड प्रमुख राहुल कुमार मेहता, मंटू पटेल, राकेश कुमार गौतम, अशोक कुमार सिन्हा, भूपेंद्र सिन्हा, वीरेंद्र प्रसाद, मिथिलेश कुमार सिन्हा, सोनू गुप्ता, बक्शी प्रवीण कुमार और धर्मदेव तिवारी समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।