Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Keshav Times

गांव की मिट्टी से निकला सितारा: नसीम ने फिर बनाई राष्ट्रीय टीम में जगह

बक्सर जिले के नया भोजपुर गांव के युवा फुटबॉलर मोहम्मद नसीम खान ने लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनका चयन स्वामी विवेकानन्द अंडर-20 राष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है, जिससे पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है। इससे पहले भी वे वर्ष 2025 में इस प्रतियोगिता के लिए चुने जा चुके हैं।

गांव की मिट्टी से निकला सितारा: नसीम ने फिर बनाई राष्ट्रीय टीम में जगह

गांव की मिट्टी से निकला सितारा: नसीम ने फिर बनाई राष्ट्रीय टीम में जगह

केटी न्यूज/डुमरांव

बक्सर जिले के नया भोजपुर गांव के युवा फुटबॉलर मोहम्मद नसीम खान ने लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनका चयन स्वामी विवेकानन्द अंडर-20 राष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है, जिससे पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है। इससे पहले भी वे वर्ष 2025 में इस प्रतियोगिता के लिए चुने जा चुके हैं।किसान परिवार से आने वाले नसीम की सफलता संघर्ष और समर्पण की मिसाल है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

गांव की मिट्टी से निकला सितारा: नसीम ने फिर बनाई राष्ट्रीय टीम में जगह

हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय ट्रायल में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा, जिसके बाद उन्हें टीम में जगह मिली।नसीम के पिता मोहम्मद कलाम खान किसान हैं, जबकि माता फमीदा खातून गृहिणी हैं। परिवार के सहयोग, खासकर उनके बड़े भाइयों के मार्गदर्शन ने उनके खेल करियर को मजबूत आधार दिया। डुमरांव स्थित डीके कॉलेज मैदान से फुटबॉल की शुरुआत करने वाले नसीम ने यहीं अपने खेल को निखारा।वर्तमान में वे कोलकाता के एक क्लब से जुड़े हैं, जहां नियमित अभ्यास और प्रतिस्पर्धाओं के जरिए खुद को और बेहतर बना रहे हैं।

गांव की मिट्टी से निकला सितारा: नसीम ने फिर बनाई राष्ट्रीय टीम में जगह

वे बिहार क्लब अल्फा एकादमी के कप्तान भी रह चुके हैं, जिससे उनकी नेतृत्व क्षमता भी सामने आई है।कोच चांद खान समेत कई खेल प्रेमियों और जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों ने नसीम की उपलब्धि पर खुशी जताई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि उनकी सफलता ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि नसीम जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

गांव की मिट्टी से निकला सितारा: नसीम ने फिर बनाई राष्ट्रीय टीम में जगह

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।