Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

रांची को सात विकेट से पराजित कर लखनऊ अंतिम चार में पहुंचा

रांची को सात विकेट से पराजित कर लखनऊ अंतिम चार में पहुंचा

डमरांव के राज हाई स्कूल के खेल मैदान में चल रहे शहीद आईपीएस रविकांत सिंह

केटी न्यूज/ डुमरांव

रांची को सात विकेट से पराजित कर लखनऊ अंतिम चार में पहुंचा

मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में  बुधवार को पुल बी का पहला क्वार्टर फाइनल मैच रांची और लखनऊ की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें लखनऊ की टीम ने रांची को 7 विकेट से पराजित कर इस पुल से अंतिम चार में प्रवेश करने वाली पहली टीम बनी। मैच के बाद मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कांत गारमेंट्स के प्रोपराइटर विवेक कांत ने अपने हाथों दिया। मैच में रांची की टीम ने टॉस जीतते हुए पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।

रांची को सात विकेट से पराजित कर लखनऊ अंतिम चार में पहुंचा

मैच के निर्णायक के रूप में वेद प्रकाश और निरंजन प्रसाद रहे। रांची ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 वें ओवर में 126 पर ऑल आउट हो गई। रांची की तरफ से सर्वाधिक सुदीप ने 37 रनों की पारी खेली। लखनऊ की तरफ से सुमित ने चार विकेट और सुदीप ने दो विकेट चटकाए।

रांची को सात विकेट से पराजित कर लखनऊ अंतिम चार में पहुंचा

जिसके जबाव में खेलने उतरी लखनऊ की टीम ने  17 वें ओवर में ही महज तीन विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। लखनऊ की तरफ से सुदीप मौर्य ने 57 रनो की तेज तर्रार पारी खेली। जिसमें तीन गगनचुंबी छक्के शामिल थे। दीपक यादव ने 20 गेंद में 28 रन की पारी खेली। रांची की तरफ से गौरव, सुदीप और अनमोल तीनों ने एक एक विकेट लिया।

रांची को सात विकेट से पराजित कर लखनऊ अंतिम चार में पहुंचा

पुरस्कार वितरण के बाद विवेक कांत ने बताया कि फाइनल मुकाबले में मौजूद रहने वाले गणमान्य अतिथियों को कांत गारमेंट्स की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। मैच के दौरान हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे तथा हर चौके और छक्के पर तालियां बजा खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते रहे।

रांची को सात विकेट से पराजित कर लखनऊ अंतिम चार में पहुंचा

आज के मैच में मैन ऑफ द मैच संदीप मौर्य को मिला। मैच में स्कोरर के रूप में अक्षय मिश्रा, चेतन और सतीश जायसवाल रहे। कमेंट्रेटर के रूप में मनोज कुमार ने अपनी भूमिका निभाई। पुल बी का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला कल होना है जो कि कोलकाता और दिल्ली के बीच खेला जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।