Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

राज हाई स्कूल के खेल मैदान में संपन्न हुआ दो दिवसीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता

राज हाई स्कूल के खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन मंगलवार को हुआ। दो दिनों में अंडर 14 एवं अंडर 16 आयु वर्ग के सभी विधाओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंतिम दिन फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल इत्यादि में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुदूर क्षेत्र से आए तमाम प्रतिभागियों में एक अजीब सा उत्साह था।

राज हाई स्कूल के खेल मैदान में संपन्न हुआ दो दिवसीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता

राज हाई स्कूल के खेल मैदान में संपन्न हुआ दो दिवसीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता

केटी न्यूज/डुमरांव

इस खेल प्रतियोगिता में सभी विजेता एवं उपविजेता को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए शुभकामना दिया गया।प्रखंड स्तरीय इस खेल में सभी शारीरिक शिक्षकों एवं उनसे जुड़े सभी पदाधिकारी का योगदान काफी सराहनीय रहा। प्रतिकूल मौसम तथा तल्ख धूप के बावजूद प्रतिभागी छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था। 

राज हाई स्कूल के खेल मैदान में संपन्न हुआ दो दिवसीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता

अंत में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधांशु सिंह एवं राज प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनुराग कुमार मिश्र के द्वारा प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया एवं अपने जिले का नाम रौशन करने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए किसी भी क्षेत्र में अव्वल बनने के लिए प्रेरित किया।

राज हाई स्कूल के खेल मैदान में संपन्न हुआ दो दिवसीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता

मौके पर शैलेंद्र कुमार पांडेय, विमल कुमार सिंह, नवनीत कुमार, नवीन कुमार तिवारी, सुडु सिंह, चुन्नू सिंह, राकेश कुमार, अरुण कुमार ओझा, मो. मुस्ताक, रवि प्रकाश, सायरा बानो, शशिकला, प्रिया रंजन, राधेश्याम दुबे, सत्येंद्र, कृष्णा, दयाशंकर प्रसाद, गजेंद्र सिंह, कृष्ण बिहारी प्रसाद, जयप्रकाश, उत्सव कुमार, मदन, बिहारी, सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

राज हाई स्कूल के खेल मैदान में संपन्न हुआ दो दिवसीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।