Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

डुमरांव पीएचसी में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, दर्जनों कैडेट्स व युवाओं ने किया रक्तदान

मंगलवार को स्थानीय पीएचसी परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुमित्रा महिला कॉलेज व डीके कॉलेज डुमरांव के दर्जन एनसीसी कैडेट्स व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

डुमरांव पीएचसी में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, दर्जनों कैडेट्स व युवाओं ने किया रक्तदान

डुमरांव पीएचसी में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, दर्जनों कैडेट्स व युवाओं ने किया रक्तदान

-- चिकित्सा पदाधिकारी समेत अधिकारियों ने युवाओं को रक्तदान के लिए किया प्रेरित

डुमरांव पीएचसी में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, दर्जनों कैडेट्स व युवाओं ने किया रक्तदान

केटी न्यूज/डुमरांव

मंगलवार को स्थानीय पीएचसी परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुमित्रा महिला कॉलेज व डीके कॉलेज डुमरांव के दर्जन एनसीसी कैडेट्स व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

डुमरांव पीएचसी में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, दर्जनों कैडेट्स व युवाओं ने किया रक्तदान

यह रक्तदान शिविर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरबी प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित हुआ था। जिसमें नगर परिषद के ईओ मनीष कुमार, 30 बिहार बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन, एडम कमांडर हेमंत बेलवाल समेत दर्जनो अन्य गणमान्य व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

डुमरांव पीएचसी में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, दर्जनों कैडेट्स व युवाओं ने किया रक्तदान

रक्तदान से पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरबी प्रसाद ने लोगों को रक्तदान के संबंध में फैली भ्रांतियों से दूर रहने की नसीहत दी और कहा कि रक्तदान से शरीर को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, बल्कि रक्तदान करने के बाद हमारे शरीर में खून बनने की प्रक्रिया पहले से तेज हो जाती है। उन्होंने कहा कि हर स्वस्थ्य व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए।

डुमरांव पीएचसी में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, दर्जनों कैडेट्स व युवाओं ने किया रक्तदान

वहीं, 30 बिहार एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन ने कहा कि रक्तदान महादान है। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को नियमित तौर पर रक्तदान करने की नसीहत दी और कहा कि आपके द्वारा किए गए रक्तदान से किसी की जान बच जाती है तथा जब आपकों या आपके परिवार को किसी बीमारी या दुर्घटना के समय रक्त की जरूरत पड़ती तो आपकों आसानी से रक्त मिल जाता है। 

डुमरांव पीएचसी में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, दर्जनों कैडेट्स व युवाओं ने किया रक्तदान

जबकि नगर परिषद के ईओ मनीष कुमार ने इस आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद दिया और कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को हर तीन महीने पर रक्तदान करना चाहिए। ऐसा कर हम पीड़ित मानवता की बड़ी सेवा करते है। 

डुमरांव पीएचसी में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, दर्जनों कैडेट्स व युवाओं ने किया रक्तदान

इस मौके पर नगर के युवा सामाजिक कार्यकर्ता अजय राय, सुमित्रा कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स अंजना कुमारी, प्रिया कुमारी, रिया कुमारी, कृति शर्मा, सोनम कुमारी, डीके कॉलेज के सोनू कुमार, अभिनव गिरी, अनुप कुमार, दीपू टाईगर, पिंटू कुमार, रूपेश कुमार, साहिल कुमार आदि एनसीसी कैडेट्स ने रक्तदान कर इस अभियान को सफल बनाया। 

डुमरांव पीएचसी में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, दर्जनों कैडेट्स व युवाओं ने किया रक्तदान

मौके पर एनसीसी के बीएचएम राहु सिंह, सीएचएम नीतीश कुमार समेत दर्जनों गणमान्य व सामाजिक कार्यकर्ता तथा युवा मौजूद थे।

डुमरांव पीएचसी में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, दर्जनों कैडेट्स व युवाओं ने किया रक्तदान

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।