Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

बिजली की समस्या को दूर करने के लिए कंपनी ने बनाया मास्टर प्लान

बिजली की समस्या को दूर करने के लिए कंपनी ने बनाया मास्टर प्लान

लगाए जाएंगे 16 एडिशनल ट्रांसफार्मर, बदल जाएंगे जर्जर तार और एबी बॉक्स

केटी न्यूज/ डुमरांव

डुमरांव के शहरी क्षेत्र में गंभीर हो चुकी बिजली आपूर्ति की समस्या से उपभोक्ताओं को शीघ्र निजात मिलने वाली है। साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड कंपनी ने इसके लिए मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। शीघ्र ही इस पर काम शुरू होने वाला है। इसके तहत एडिशनल ट्रांसफार्मर लगा शहर में ओवर लोड के शिकार ट्रांसफार्मरों का लोड कम किया जाएगा। जबकि जर्जर हो चुके कवर वाले तार तथा टूट चुके एबी बॉक्स को भी बदला जाएगा। कंपनी ने इसी में बारिश

बिजली की समस्या को दूर करने के लिए कंपनी ने बनाया मास्टर प्लान

एनसीसी कंपनी को दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए टाउन जेई मनीष कुमार ठाकुर ने बताया कि एडिशनल ट्रांसफार्मर लगाने के लिए जगह का चयन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कुल 16 नए एडिशनल ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। जबकि पुराने तारों को बदल नया तार लगाया जाएगा। टूट चुके एबी बॉक्स को भी चेंज किया जाएगा। वही एक नए फीडर का निर्माण भी होगा। इस काम के पूरा होने के बाद शहर में बिजली आपूर्ति दुरुस्त हो जाएगी तथा हर दिन होने वाले लोकल फॉल्ट से भी निजात मिल जाएगा।

बिजली की समस्या को दूर करने के लिए कंपनी ने बनाया मास्टर प्लान

इन जगहों पर लगाया जाएगा एडिशनल ट्रांसफार्मर

जेई ने बताया कि शहर के महाराजा पेट्रोल पंप, बड़ा बाग के पास, विष्णु मंदिर, साफाखाना रोड नहर मोड, लाला टोली जंगल बाजार सहित कई अन्य जगहों पर एडिशनल ट्रांसफार्मर लगा लोड को मैनेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जुलाई महीने में ही एनसीसी कंपनी अपना काम शुरू कर देगी। उन्होंने कहा के ट्रांसफार्मरों के साथ-साथ तार बदल जाने के बाद बिजली कटौती का स्थाई समाधान हो जाएगा।

बिजली की समस्या को दूर करने के लिए कंपनी ने बनाया मास्टर प्लान

एक दशक पहले लगे थे एडिशनल ट्रांसफार्मर

जानकारी के अनुसार कंपनी द्वारा करीब एक दशक पहले शहर में एडिशनल ट्रांसफार्मर लगा लोड मैनेज किया गया था। लेकिन 1 दशकों में शहर की आबादी और बिजली की खपत कई गुना बढ़ गई है।

बिजली की समस्या को दूर करने के लिए कंपनी ने बनाया मास्टर प्लान

जिस कारण 5 दर्जन ट्रांसफार्मरों में आधे से अधिक ओवरलोड के शिकार हैं। इस कारण उपभोक्ताओं को कभी लो वोल्टेज तो कभी हाई वोल्टेज की समस्या के साथ ही लोकल फॉल्टो की मार  झेलनी पड़ रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।