Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू बीमा कंपनी की मनमानी पर उपभोक्ता आयोग का प्रहार, मृतक के परिवार को मिलेगा 8.30 लाख का मुआवजा गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान
Keshav Times

दुखद... गंगा में डूबने से पत्रकार पुत्र समेत तीन की मौत, चौथे की हालत गंभीर

दुखद... गंगा में डूबने से पत्रकार पुत्र समेत तीन की मौत, चौथे की हालत गंभीर
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन

दुखद... गंगा में डूबने से पत्रकार पुत्र समेत तीन की मौत, चौथे की हालत गंभीर

- दशकर्म समारोह के दौरान गंगा स्नान करने गए थे सभी

केटी न्यूज/बक्सर

शुक्रवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृतपुरा के पास गंगा में डूबने से एक युवक व दो किशोरों की मौत हो गई। जबकि चौथे की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी परिवार में दशकर्म के बाद गंगा स्नान करने गए थे। इसी दौरान डूबने लगे। आस पास में मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी।

दुखद... गंगा में डूबने से पत्रकार पुत्र समेत तीन की मौत, चौथे की हालत गंभीर

इस घटना में डुमरांव के प्रभात खबर के पत्रकार मनोज मिश्र उर्फ बब्लू मिश्र के 18 वर्षीय पुत्र विकास मिश्र के साथ ही लक्ष्मीपुर के संजय मिश्र के 14 वर्षीय पुत्र सत्यम मिश्र तथा धनंजय मिश्र के 10 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार की मौत हो चुकी है। जबकि धनंजय मिश्र के 15 वर्षीय पुत्र प्रिंस की हालत गंभीर बनी हुई है।

दुखद... गंगा में डूबने से पत्रकार पुत्र समेत तीन की मौत, चौथे की हालत गंभीर

जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर के संजय मिश्र की मां का निधन हुआ था। शुक्रवार को उनका दशकर्म था। दशकर्म के बाद सभी युवक व किशोर कुछ दूरी पर स्थित कृतपुरा गंगा घाट पर नहाने चले गए थे। नहाने के दौरान ही सभी डूबने लगे। ग्र्रामीण गोताखोरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया।

दुखद... गंगा में डूबने से पत्रकार पुत्र समेत तीन की मौत, चौथे की हालत गंभीर

वे गहरे पानी में समा गए। बाद में किसी तरह गोताखोरों ने उन्हें पानी से निकाला। इसके बाद तत्काल उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। वही चौथे की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

दुखद... गंगा में डूबने से पत्रकार पुत्र समेत तीन की मौत, चौथे की हालत गंभीर

इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की खबर मिलते ही डुमरांव से पत्रकार मनोज मिश्र तथा उनके अन्य परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए है। जिलेभर के पत्रकारों ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है तथा दुःख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े होने की बात कही है।

दुखद... गंगा में डूबने से पत्रकार पुत्र समेत तीन की मौत, चौथे की हालत गंभीर

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।