वेतन की मार से शिक्षकों का दशहरा फीका, 17 अक्टूबर तक नहीं मिला सितंबर का वेतन
बक्सर जिले के नियोजित माध्यमिक शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों के लिए दशहरा का पावन पर्व आर्थिक परेशानी और मायूसी के बीच गुजरने की स्थिति बन गई है। विभागीय लापरवाही के कारण 17 अक्टूबर तक सितंबर माह का वेतन भुगतान नहीं हो सका है।

__ आवंटन रहने के बावजूद भुगतान में देरी पर माध्यमिक शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी, नगर परिषद के शिक्षकों का जुलाई से वेतन लंबित
केटी न्यूज/बक्सर।
बक्सर जिले के नियोजित माध्यमिक शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों के लिए दशहरा का पावन पर्व आर्थिक परेशानी और मायूसी के बीच गुजरने की स्थिति बन गई है। विभागीय लापरवाही के कारण 17 अक्टूबर तक सितंबर माह का वेतन भुगतान नहीं हो सका है। ऐसे में शिक्षकों के सामने त्योहार की खुशियां मनाने के साथ-साथ घरेलू खर्चों का प्रबंध करना भी चुनौती बन गया है। शिक्षकों को अब तक वेतन मिलने की उम्मीद भी धूमिल होती नजर आ रही है।

इसको लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ ने विभागीय कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। संघ के सचिव शंकर प्रसाद ने कहा कि आवंटन उपलब्ध रहने के बावजूद शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नियोजित माध्यमिक शिक्षकों का वेतन भुगतान हर महीने विलंब से किया जा रहा है। इससे शिक्षकों को लगातार आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समय पर वेतन नहीं मिलने से त्योहार के दौरान परिवार की जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो जाता है।

