स्वरोजगार से जोड़ने के लिये नप ने महिलाओं से मांगा आवेदन

नगर परिषद ने महिलाओं का सशक्त बनाने को लेकर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से जोड़ने के लिये कवायद शुरू कर दिया है। महिलाएं भी रोजगार योजना से जुड़ने के प्रति काफी आकर्षित हैं। नप कार्यालय में काफी संख्या में वार्डवार आवेदन पड़े हुए हैं, जिसका वार्डवार सत्यापन किया जाएगा। मालूम हो कि नप क्षेत्र में 35 वार्ड हैं, हर वार्ड से आवेदन आया हुआ है, लिहाजा वार्डवार जोड़ा जाएगा। आवेदनों के सत्यापन के बारह सदस्यीय टीम को गठित किया गया है। इस टीम के नोडल पदाधिकारी नगर प्रबंधक स्तुति कुमारी को बनाया गया है।

स्वरोजगार से जोड़ने के लिये नप ने महिलाओं से मांगा आवेदन

-- मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ स्वरोजगार से करेंगी महिलाएं

केटी न्यूज/डुमरांव।

 नगर परिषद ने महिलाओं का सशक्त बनाने को लेकर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से जोड़ने के लिये कवायद शुरू कर दिया है। महिलाएं भी रोजगार योजना से जुड़ने के प्रति काफी आकर्षित हैं। नप कार्यालय में काफी संख्या में वार्डवार आवेदन पड़े हुए हैं, जिसका वार्डवार सत्यापन किया जाएगा। मालूम हो कि नप क्षेत्र में 35 वार्ड हैं, हर वार्ड से आवेदन आया हुआ है, लिहाजा वार्डवार जोड़ा जाएगा। आवेदनों के सत्यापन के बारह सदस्यीय टीम को गठित किया गया है। इस टीम के नोडल पदाधिकारी नगर प्रबंधक स्तुति कुमारी को बनाया गया है।

 नप ईओ राहुलधर दूबे ने प्रबंधक को यह आदेश दिया है कि प्रतिदिन इसका रिपोर्ट मुझे देना होगा, फिर इस पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिये बहाल आधा दर्जन कर्मी जिसमें श्रीकांत ओझा, दिनेश कुमार यादव, सुनीता पांडेय, जूही तिवारी, राकेश गोस्वामी एवं गोविंद कुमार को प्रतिदिन वार्डवार सत्यापन कर रिपोर्ट सौंपेंग। सभी कर्मी के साथ एक सहायक भी रहेंगे दोनों का मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किया गया है। इनकी निगरानी रखने के लिये दो पर्यवेक्षक कुमारी रश्मि और बंगाली यादव को नियुक्त किया गया है। महिलाओं में इस बात को लेकर काफी उत्साह है, कि उन्हें नप रोजगार से जोड़ने के लिये काम कर रही है। हर वार्ड की महिलाओं द्वारा आवेदन जमा किया गया है, जिसका उन्हें फायदा मिलेगा।