Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

बक्सर में आयोजित होगी मोईनुल हक फुटबॉल प्रतियोगिता - डा रमेश सिंह

बक्सर में आयोजित होगी मोईनुल हक फुटबॉल प्रतियोगिता - डा रमेश सिंह

संत जॉन सीनियर सेकेन्डरी स्कूल परिसर में आयोजित हुई जिला फुटाबॉल संघ की बैठक

केटी न्यूज/डुमरांव

इस बार फुटबॉल की चर्चित मोईनुल हक प्रतियोगिता बक्सर में आयोजित कराई जाएगी। प्रतियोगिता की तैयारी शुरू हो गई है। रविवार को नगर के संत जान सीनियर सेकेन्डरी स्कूल परिसर में जिला फुटबॉल संघ की एक बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष सह

बक्सर में आयोजित होगी मोईनुल हक फुटबॉल प्रतियोगिता - डा रमेश सिंह

स्कूल के डायरेक्टर डा रमेश सिंह ने की। उन्होंने कहा कि इस बार मोईनुल हक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बक्सर में करवाया जा रहा है। इसको लेकर सभी क्लबों द्वारा तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए 26 जुलाई को इसी विद्यालय में जिले के सभी रजिस्टर्ड क्लबों की बैठक आयोजित की गई है। जिसमें इस प्रतिष्ठित फुटाबॉल प्रतियोगिता के

बक्सर में आयोजित होगी मोईनुल हक फुटबॉल प्रतियोगिता - डा रमेश सिंह

आयोजन को सफल बनाने पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि मोईनुल हक प्रतियोगिता की मेजबानी जिले के लिए गर्व की बात है तथा फुटबॉल प्रमियों में अभी से ही उत्साह व्याप्त है। डा सिंह ने कहा कि संभवतः अगस्त के आखिरी सप्ताह में जिले के विभिन्न खेल मैदानों में मोईनुल हक प्रतियोगिता के तहत मैच आयोजित होंगे। जिसमें राज्य के कई नामी गिरामी क्लबों के खिलाड़ी

बक्सर में आयोजित होगी मोईनुल हक फुटबॉल प्रतियोगिता - डा रमेश सिंह

शामिल होंगे। डा सिंह ने कहा कि इस आयोजन से जिले के युवा खिलाड़ियों को भी अपने खेल कौशल को निखारने का मौका मिलेगा। बैठक में उपाध्यक्ष राजू सिंह, इस्लाम अंसारी, रामएकबाल सिंह कुशवाहा, कोषाध्यक्ष अमरेन्द्र पांडेय, सचिव जनार्दन यादव, सुनील पासवान, नंद किशोर लाल, बिरेन्द्रजी, मो चांद खां आदि मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।