एमडीजे पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद महोत्सव का शुभारंभ

सोनवर्षा स्थित एमडीजे पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय 17वें वार्षिक खेलकूद महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक डॉ. नंद कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने खेल मैदान में आकर्षक फ्लैग मार्च निकालते हुए खेल भावना और जागरूकता का संदेश दिया। महोत्सव में नर्सरी से लेकर कक्षा 9 तक के कुल 1450 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।

एमडीजे पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद महोत्सव का शुभारंभ

केटी न्यूज/नावानगर

सोनवर्षा स्थित एमडीजे पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय 17वें वार्षिक खेलकूद महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक डॉ. नंद कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने खेल मैदान में आकर्षक फ्लैग मार्च निकालते हुए खेल भावना और जागरूकता का संदेश दिया। महोत्सव में नर्सरी से लेकर कक्षा 9 तक के कुल 1450 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। निदेशक डॉ. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है, इसलिए पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 36 प्रकार के इनडोर और आउटडोर खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताएं, लॉन्ग जंप, हाई जंप, चेस, कैरम, लूडो समेत कई रोचक खेल शामिल हैं। पहले दिन विभिन्न खेलों के क्वार्टर फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए, जिनके विजेता प्रतिभागी सेमीफाइनल में जगह बनाएंगे।

क्रिकेट मुकाबले में संस्कार हाउस ने प्रेरणा हाउस को 15 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं वॉलीबॉल में कक्षा 9 ए की टीम ने कक्षा 8 बी को 3 अंकों से पराजित किया।सभी प्रतियोगिताएं खेल शिक्षक संतोष कुमार सिंह एवं राजू कुमार के निर्देशन में आयोजित हो रही हैं, जिसमें विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। महोत्सव का फाइनल मुकाबला 25 मार्च को रंगारंग कार्यक्रम के साथ विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित किया।