खेल सुविधाओं के विस्तार पर जोर, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में खेल विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित खेल योजनाओं, खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा निर्माणाधीन खेल मैदानों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

खेल सुविधाओं के विस्तार पर जोर, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

केटी न्यूज/बक्सर

जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में खेल विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित खेल योजनाओं, खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा निर्माणाधीन खेल मैदानों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।प्रभारी उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ने बताया कि खेल क्लब गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विभागीय दिशा-निर्देश प्राप्त होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न खेल गतिविधियों का संचालन शुरू किया जाएगा। समीक्षा के दौरान मनरेगा योजना के अंतर्गत पंचायतों में बन रहे खेल मैदानों को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को दिया गया।

साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने वाले सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों का वेतन स्थगित करने का आदेश दिया गया।बैठक में नवानगर प्रखंड में खेल मैदान निर्माण कार्य अधूरा पाए जाने पर वहां के कार्यक्रम पदाधिकारी के विरुद्ध आरोप पत्र गठित करने का निर्देश भी दिया गया। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी बक्सर को तीन दिनों के भीतर खेल भवन सह व्यायामशाला निर्माण के लिए भूमि चिन्हित कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा।एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र डुमरांव में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों के लिए अतिरिक्त आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। वहीं सिविल सर्जन को प्रशिक्षु खिलाड़ियों की साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने को कहा गया।

एमपी उच्च विद्यालय बक्सर में प्रशिक्षणरत खो-खो खिलाड़ियों के लिए भी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।बैठक में खेल गतिविधियों के बेहतर संचालन तथा खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। अंडर-14 राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता एवं राज्य स्तरीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की जिलाधिकारी ने सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।खेल कोटा से भारतीय सेना में चयनित तथा राष्ट्रीय जूडो विद्यालय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले सत्यम की भी जिलाधिकारी ने प्रशंसा की। बैठक में उपस्थित खिलाड़ियों से सुझाव लिए गए तथा संबंधित अधिकारियों को उन पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।