Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान
Keshav Times

डुमरांव चैलेंजर ट्राफी, गाजीपुर को तीन विकेट से हरा फाईनल में पहुंचा आरा

संत जॉन सेकेन्ड्री स्कूल के तत्वावधान में स्थानीय राज हाई स्कूल के खेल मैदान में चल रहे डुमरांव चैलेंजर ट्रॉफी 2025 टेनिस बॉल इनामी क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाईनल मैच बुधवार को गाजीपुर व आरा की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें आरा की टीम ने गाजीपुर को तीन विकेट से पराजित कर फाईनल में प्रवेश किया। आरा की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले सत्येन्द्र को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

डुमरांव चैलेंजर ट्राफी, गाजीपुर को तीन विकेट से हरा फाईनल में पहुंचा आरा
राज हाई स्कूल में क्रिकेट मैंच का उद्घाटन करते जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार

डुमरांव चैलेंजर ट्राफी, गाजीपुर को तीन विकेट से हरा फाईनल में पहुंचा आरा

- बुधवार को खेला गया डुमरांव चैलेंजर ट्राफी का पहला सेमीफाईनल मुकाबला

- बतौर मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार ने किया मैच का उद्घाटन

केटी न्यूज/डुमरांव 

संत जॉन सेकेन्ड्री स्कूल के तत्वावधान में स्थानीय राज हाई स्कूल के खेल मैदान में चल रहे डुमरांव चैलेंजर ट्रॉफी 2025 टेनिस बॉल इनामी क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाईनल मैच बुधवार को गाजीपुर व आरा की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें आरा की टीम ने गाजीपुर को तीन विकेट से पराजित कर फाईनल में प्रवेश किया। आरा की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले सत्येन्द्र को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

डुमरांव चैलेंजर ट्राफी, गाजीपुर को तीन विकेट से हरा फाईनल में पहुंचा आरा

गाजीपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। गाजीपुर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों के खेल में अपने 9 विकेट गवांकर 144 रन का मामूली स्कोर बनाया। गाजीपुर की तरफ से रवि ने अधिकतम 39 रन की पारी खेली। आरा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सत्येंद्र और गौरव ने 3-3 विकेट चटकाए। 145 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरा की टीम ने 14.4 ओवर में ही सात विकेट खो लक्ष्य हासिल कर लिया। आरा की तरफ से रोहित ने एक चौका व तीन छक्के के सहारे सर्वाधिक 24 रन की पारी खेली।

डुमरांव चैलेंजर ट्राफी, गाजीपुर को तीन विकेट से हरा फाईनल में पहुंचा आरा

इसके अलावे सभी बल्लेबाजों ने उपयोगी पारिया खेल अपने टीम के जीत में योगदान दिया। लक्ष्य छोटा होने के बावजूद बीच में आरा की टीम लड़खड़ा गई थी। गाजीपुर की टीम अच्छी गेंदबाजी कर मैच में बनी हुई थी, लेकिन लक्ष्य छोटा होने के चलते आरा की टीम को जीत दर्ज करने से रोक नहीं सकी। गाजीपुर की तरफ से सुमित और अनिल ने 3-3 विकेट हासिल किये। इस प्रकार आरा की टीम ने पहले मुकाबले को 3 विकेट से जीत फाईनल का टिकट कटाया।

डुमरांव चैलेंजर ट्राफी, गाजीपुर को तीन विकेट से हरा फाईनल में पहुंचा आरा

आज के मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सत्येन्द्र को अंग्रेजी शिक्षक अजितेश कुमार और और मिस्टर मनोज और पीयूष उपाध्याय के द्वारा दिया गया। इस सेमीफाईनल मैच का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार ने किया। मौके पर डुमरांव नगर परिषद के वार्ड 18 की वार्ड पार्षद अनु देवी मौजूद रही। मैच में कॉमेंटेटर के रूप में मनोज कुमार और अजितेश कुमार उपस्थित रहे। स्कोरर के रूप में चेतन और अंपायर की भूमिका में रौनक सिंह और अभिषेक औझा ने बखूबी अपनी जिम्मेदारियां निभाई।

डुमरांव चैलेंजर ट्राफी, गाजीपुर को तीन विकेट से हरा फाईनल में पहुंचा आरा

मैच के दौरान मैदान दर्शकों से खचाखच भर गया था तथा हर चौके-छक्के पर दर्शक तालियां बजा बल्लेबाजों की हौसला अफजाई कर रहे थे। इसके अलावे अच्छे कैच व अच्छी गेंदों पर भी दर्शकों की तालियां मैदान में शोर मचा रही थी। पूरे मैच के दौरान दर्शक टस से मस नहीं हुए।

डुमरांव चैलेंजर ट्राफी, गाजीपुर को तीन विकेट से हरा फाईनल में पहुंचा आरा

खेल के विकास के लिए संकल्पित है राज्य सरकार

आज के सेमीफाईनल मैच का उद्घाटन करने के बाद जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि राज्य सरकार क्रिकेट, फुटबॉल, बॉलीबाल, कबड्डी, कुश्ती, एथलेटिक्स समेत सभी तरह के खेलों को बढ़ावा दे रही है। सभी पंचायतों में खेल मैदान का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावे खेल संसाधन भी सरकार द्वारा मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज हाई स्कूल का खेल मैदान काफी बड़ा है। इस मैदान को और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने इस आयोजन के लिए आयोजक संत जॉन सेकेन्ड्री स्कूल के सह निदेशक शुभम सिंह को धन्यवाद दिया और कहा कि खेलकूद युवाओं को तंदरूस्त व स्फूर्त रखने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि खेल से आपसी भाईचारा भी मजबूत होती है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।