Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

बक्सर में साहिला को नियुक्त किया गया नया डीएम,11 जिलों के डीएम बदले

एनडीए की नई सरकार के गठन के बाद राज्य में व्यापक पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में औरंगाबाद, मधेपुरा, शिवहर, अरवल, कटिहार, सारण, अररिया, शेखपुरा, बक्सर और कैमूर सहित कुल 11 जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला किया गया है।

बक्सर में  साहिला को नियुक्त किया गया नया डीएम,11 जिलों के डीएम बदले

बक्सर में  साहिला को नियुक्त किया गया नया डीएम,11 जिलों के डीएम बदले

केटी न्यूज/ बक्सर

एनडीए की नई सरकार के गठन के बाद राज्य में व्यापक पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में औरंगाबाद, मधेपुरा, शिवहर, अरवल, कटिहार, सारण, अररिया, शेखपुरा, बक्सर और कैमूर सहित कुल 11 जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला किया गया है।बक्सर में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है, जहां निवर्तमान डीएम डॉ. विद्यानंद सिंह को स्थानांतरित कर प्राथमिक शिक्षा की निदेशक साहिला को नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

अन्य जिलों के लिए जारी पदस्थापन इस प्रकार हैं—

औरंगाबाद के डीएम श्रीकांत शास्त्री को बेगूसराय का नया जिलाधिकारी बनाया गया। मधेपुरा के डीएम तरनजोत सिंह को पश्चिम चंपारण की जिम्मेदारी दी गई।शिवहर के डीएम विवेक रंजन अब सिवान के नए जिलाधिकारी होंगे।अरवल की डीएम अभिलाषा शर्मा को औरंगाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया। भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव आशुतोष द्विवेदी को कटिहार का नया डीएम नियुक्त किया गया। प्रतिभा रानी को शिवहर का जिलाधिकारी पद मिला। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक वैभव श्रीवास्तव को सारण का डीएम बनाया गया।

खान निदेशक विनोद दुहन को अररिया की कमान सौंपी गई। मत्स्य निदेशक अभिषेक रंजन अब मधेपुरा के जिलाधिकारी होंगे। उद्योग निदेशक शेखर आनंद को शेखपुरा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया। ऊर्जा विभाग की विशेष कार्य पदाधिकारी अमृषा बैंस को अरवल का नया जिलाधिकारी बनाया गया। साथ ही निदेशक, प्राथमिक शिक्षा साहिला को बक्सर जिले की जिम्मेदारी सौंपते हुए नव नियुक्त जिलाधिकारी बनाया गया है। नए पदस्थापनों को प्रशासनिक सक्रियता और सुशासन को मजबूती देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।