Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप, उपमुख्य पार्षद ने किया डुमरांव विधायक की बैठक का बहिष्कार

डुमरांव नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को आयोजित बैठक के दौरान प्रोटोकॉल को लेकर विवाद खड़ा हो गया। उपमुख्य पार्षद विकास ठाकुर ने बैठक का बहिष्कार करते हुए बाहर निकलकर कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप, उपमुख्य पार्षद ने किया डुमरांव विधायक की बैठक का बहिष्कार

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को आयोजित बैठक के दौरान प्रोटोकॉल को लेकर विवाद खड़ा हो गया। उपमुख्य पार्षद विकास ठाकुर ने बैठक का बहिष्कार करते हुए बाहर निकलकर कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।सूत्रों के अनुसार, बैठक में स्थानीय विधायक राहुल कुमार सिंह के साथ आए लोगों ने सभागार की आगे की पंक्ति की सीटों पर कब्जा जमा लिया था।

प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप, उपमुख्य पार्षद ने किया डुमरांव विधायक की बैठक का बहिष्कार

आरोप है कि प्रोटोकॉल के अनुसार उपमुख्य पार्षद को आगे की पंक्ति में स्थान मिलना चाहिए था, लेकिन उन्हें सभागार के किनारे प्लास्टिक की कुर्सी पर बैठाया गया। इससे नाराज होकर उन्होंने बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया।उपमुख्य पार्षद ने कहा कि उन्हें इस बैठक की पहले से जानकारी तक नहीं दी गई थी, सुबह की तरह वे नियमित रूप से कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन देखा कि सभाकक्ष में विधायक समर्थकों को प्रमुख सीटें दी गई थीं, जबकि निर्वाचित प्रतिनिधियों को पीछे बैठाया गया।

प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप, उपमुख्य पार्षद ने किया डुमरांव विधायक की बैठक का बहिष्कार

उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था और सामाजिक न्याय की अवहेलना बताया।घटना के बाद नगर परिषद परिसर में चर्चा का माहौल गर्म हो गया। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के बीच इस मुद्दे को लेकर नाराजगी देखी गई। अधिकारियों ने मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, जबकि उपमुख्य पार्षद ने प्रोटोकॉल सम्मान की मांग को मुद्दा बनाते हुए आगे भी आवाज उठाने की बात कही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।