राजीव रंजन सिंह बने रेल यात्री कल्याण संघ के पश्चिमी जोन के महामंत्री, मिली बधाई

राजीव रंजन सिंह बने रेल यात्री कल्याण संघ के पश्चिमी जोन के महामंत्री, मिली बधाई

- डुमरांव व आस पास के स्टेशनों पर जख्मी रेल यात्रियों के लिए वर्षों से हनुमान की भूमिका निभाते आ रहे है श्री सिंह

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता तथा जख्मी व परेशान रेल यात्रियों के हर 24 घंटे खड़े रहने वाले राजीव रंजन सिंह को अखिल भारतीय रेल यात्री कल्याण संघ का पश्चिमी जोनल महामंत्री बनाया गया है। उन्हें यह जिम्मेवादी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के अध्यक्षता में हुई बैठक में ली गई। संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि बिहार को चार भागों में बांटा गया है। जिसमें पश्चिम क्षेत्र के संगठन महामंत्री के रूप में राजीव सिंह का चयन हुआ है। वे एक प्रमाणित सामाजिक कार्यकर्ता तथा रेल यात्रियों के जुझारू नेता हैं।

वे वर्षों से संकट में पड़े रेल यात्रियों के लिए हनुमान की भूमिका निभाते आ रहे है। टेªन से गिर गंभीर रूप से जख्मी होने वाले तथा खून से लथपथ सैकड़ो यात्रियों को समय से अस्पताल पहुंचा तथा उनका इलाज करवा वे जीवनदान दे चुके है। उन्हें पटना से पश्चिम पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन तक के प्रत्येक स्टेशन एवं हाल्ट स्टेशनों पर संगठन को पुनर्गठित करने की जिम्मेदारी भी दी गई है। संघ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि भविष्य में बहुत सारे ट्रेनों का ठहराव वरुणा, डुमरांव,

रघुनाथपुर, चौसा एवं बक्सर स्टेशनों पर होगा। राष्ट्रीय महामंत्री धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने रेल मंत्रालय से बक्सर स्टेशन पर राजधानी टेªन का 2 मिनट के लिए ठहराव की मांग भी की है। वही राजीव रंजन सिंह ने कहा कि उन्हें जो नई जिम्मेवारी मिली है वे इसका बखूबी निर्वहन करेंगे। इस पुनीत कार्य के लिए लोगों ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में भाजपा नेता शक्ति राय, दीपक यादव, राजीव कुमार उर्फ बब्लू पाठक, संटू मित्रा, नीरज सिंह, अभिनंदन मिश्र, सौरभ तिवारी समत दर्जनों लोग शामिल है।