Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

खेलकूद के माध्यम से बच्चों में आता है निखार - डॉ. शोभा

स्थानीय सुमित्रा महिला कॉलेज में सात दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को महिला खिलाड़ियों ने अपना भरपूर दमखम दिखाया। इस दौरान कैरमबोर्ड, लंबी कूद, ऊंची कूद, जैबलिन थ्रो व गोला फेंक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

खेलकूद के माध्यम से बच्चों में आता है निखार - डॉ. शोभा

केटी न्यूज/डुमरांव 

स्थानीय सुमित्रा महिला कॉलेज में सात दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को महिला खिलाड़ियों ने अपना भरपूर दमखम दिखाया। इस दौरान कैरमबोर्ड, लंबी कूद, ऊंची कूद, जैबलिन थ्रो व गोला फेंक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

इसके पूर्व खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. शोभा सिंह ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं एक ओर जहां बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक हैं, वहीं दूसरी ओर प्रतियोगिता में रुचि लेने वाली छात्राएं स्वयं, अपने माता-पिता के साथ विद्यालय का नाम रोशन करते हैं। खेलों से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा निखरती है। बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए क्रीड़ा प्रतियोगिता का होना नितांत जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। खेलकूद के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा का प्रर्दशन भी होता है। महिला खिलाड़ियों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उसे निखारने की जरूरत है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर खिलाड़ियों ने खूब वाहवाही लूटी। खेल प्रतियोगिता के दौरान कैरम की चार टीमों में अफसाना एवं मरियम की टीम व लंबी कूद में अंशु कुमारी ने प्रथम स्थान पाया। जबकि ऊंची कूद में कुमारी नीशम सिंह ने, जैबलिन प्रतियोगिता में निभा कुमारी और गोला फेंक प्रतियोगिता में रजनी कुमारी ने बाजी मारी। 

मौके पर प्रो. डॉ. सुभाष चंद्रशेखर ने कहा कि खेलों के प्रति अब समाज की सोंच भी बदली है, जिसका परिणाम कॉलेज द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में लड़कियां न सिर्फ स्वेच्छा से भाग ले रही है, बल्कि उनकी प्रतिभा भी काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रबंधन का प्रयास छात्राओं को अपने खेलकूद कौशल निखारने के लिए एक प्लेटफार्म देने का है, इसी के तहत हर साल खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि अब खेल शरीर को तंदरूस्त रखने के साथ ही युवाओं के रोजगार के माध्यम भी बन रहे है। 

इस दौरान प्रो. शैलेंद्र कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. मनोज कुमार, मनीष गिरी, डॉ. दिनेश सिंह, पीटीआई लाल साहब, अंकुर चौबे, जवाहर सिंह, सुमित उपाध्याय सहित अन्य मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।