Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा
Keshav Times

नया भोजपुर के युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, कब्रिस्तान में पड़ा था शव

नया भोजपुर के युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, कब्रिस्तान में पड़ा था शव

- नशे का आदी था युवक, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/डुमरांव

नया भोजपुर के युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, कब्रिस्तान में पड़ा था शव

नया भोजपुर के एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। उसका शव ऐतिहासिक नवरत्न गढ़ किला के पास स्थित एक कब्रिस्तान में पड़ा था। वह मंगलवार की रात ही अपने घर से निकला था, लेकिन लौट कर नहीं आया। वही बुधवार की सुबह जब उसके परिजन खोजबीन करने लगे इसी दौरान किसी ने नवरत्न गढ़ किला के पास के कब्रिस्तान में उसका शव होने की जानकारी परिजनों तथा पुलिस को दी।

नया भोजपुर के युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, कब्रिस्तान में पड़ा था शव

जहां लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया है। मृतक की पहचान नया भोजपुर पश्चिम टोला के रिबेन खां के 28 वर्षीय पुत्र मो. इबरार के रूप में हुई है। ग्रामीण सूत्रों की मानें तो वह नशे का आदी था। आशंका जताई जा रही है कि मादक पदार्थों के ओवर डोज के कारण उसकी मौत हुई होगी।

नया भोजपुर के युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, कब्रिस्तान में पड़ा था शव

उसका शव जिस जगह पर पड़ा वह स्थान काफी सुनसान तथा झाड़ीनुमा है। जिस कारण वहां लोग आसानी से नहीं पहुंच पाते है। ऐसे में मृतक वहां क्या करने गया था यह भी बड़ा सवाल बन गया है। हालांकि सूत्रों की मानें तो वह तथा गांव के कुछ अन्य युवक उक्त कब्रिस्तान में नशा पान करने जाते थे। बताया जा रहा है

नया भोजपुर के युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, कब्रिस्तान में पड़ा था शव

कि वह रात में अपना मोबाईल फोन भी अपनी मां को देकर गया था। पुलिस उसकी मौत को संदिग्ध मान जांच में जुट गई है। नया भोजपुर ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उसकी मौत संदेहास्पद प्रतीत हो रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवक नशे का आदी था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।