Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू बीमा कंपनी की मनमानी पर उपभोक्ता आयोग का प्रहार, मृतक के परिवार को मिलेगा 8.30 लाख का मुआवजा गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान
Keshav Times

बिजली तार टूटकर गिरने से युवक की मौत, इलाज के लिए ले जाने के दौरान तोड़ा दम

सोनवर्षा थाना क्षेत्र के इकिल गांव में शुक्रवार को बिजली करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान इकिल गांव निवासी 25 वर्षीय योगेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, योगेन्द्र सिंह घर के पास खड़ा था। इसी दौरान घर तक खींची गई बिजली की तार अचानक टूटकर उसके ऊपर गिर गई।

बिजली तार टूटकर गिरने से युवक की मौत, इलाज के लिए ले जाने के दौरान तोड़ा दम

बिजली तार टूटकर गिरने से युवक की मौत, इलाज के लिए ले जाने के दौरान तोड़ा दम

केटी न्यूज/नावानगर 

सोनवर्षा थाना क्षेत्र के इकिल गांव में शुक्रवार को बिजली करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान इकिल गांव निवासी 25 वर्षीय योगेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, योगेन्द्र सिंह घर के पास खड़ा था। इसी दौरान घर तक खींची गई बिजली की तार अचानक टूटकर उसके ऊपर गिर गई। तार के संपर्क में आते ही युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए आरा ले जाने की कोशिश की। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर सोनवर्षा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया।

बिजली तार टूटकर गिरने से युवक की मौत, इलाज के लिए ले जाने के दौरान तोड़ा दम

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।