त्योहार से पूर्व मचा कोहराम: पोखरे में डूबने से युवक मौत

धनसोई थाना क्षेत्र के बन्नी गांव में मंगलवार की सुबह छठ घाट बनाने के दौरान एक युवक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रेमजीत कुशवाहा (20 वर्ष), पिता प्रमोद कुशवाहा निवासी बन्नी गांव के रूप में की गई है।

त्योहार से पूर्व मचा कोहराम: पोखरे में डूबने से युवक मौत

केटी न्यूज/बक्सर  

धनसोई थाना क्षेत्र के बन्नी गांव में मंगलवार की सुबह छठ घाट बनाने के दौरान एक युवक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रेमजीत कुशवाहा (20 वर्ष), पिता प्रमोद कुशवाहा निवासी बन्नी गांव के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि प्रेमजीत अपने साथियों के साथ आगामी छठ महापर्व को लेकर गांव के पास स्थित पोखरे पर घाट बनाने गया था। इसी दौरान वह अचानक फिसलकर गहरे पानी में चला गया। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह गहरे पानी में समा गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को पोखरे से बाहर निकाला और आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही,सूचना मिलते ही धनसोई थानाध्यक्ष रितेश दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। युवक की असामयिक मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।