Friday, 6 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
विद्यालय के आंगन से भारतीय सेना तक पहुंचा जयप्रकाश, जेसीओ बनने पर हुआ सम्मान धनतेरस पर रेन टीवीएस ब्रह्मपुर की अनूठी पहल, हर बाइक खरीदार को उपहारों के साथ दिया गया पौधा पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीनों आरोपी ढेर छठ की परंपरा को छात्राओं ने झांकी के जरिए किया जीवंत, विद्यालय परिसर में दिखी लोकआस्था की छटा धनतेरस पर बाजार में बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, ग्राहकों के स्वागत को सजे प्रतिष्ठान एक दिन में सजेगा क्रिकेट का रोमांच, 16 टीमों के बीच होगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग का महासंग्राम कर्मनाशा तट पर शराब की खेप छोड़ भागा तस्कर, पुलिस ने 72 लीटर देशी शराब पकड़ी मेहनत को मिला सम्मान, किसान मेले में चमके बक्सर के प्रगतिशील किसान पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रमुख सत्यनारायण दुबे, गांव को मिली विकास की चार सौगातें किसानों-मजदूरों के हक पर आर-पार की तैयारी, 30 नवंबर के बाद ठप हो सकता है चौसा एसटीपीएल प्लांट घर की छत के नीचे चल रही थी बारूद की फैक्ट्री, छापेमारी में खुला अवैध पटाखा कारोबार बिजली चोरी पर कंपनी का बड़ा प्रहार, आठ उपभोक्ता रंगेहाथ पकड़े गए
Keshav Times

प्रताप सागर में नीलगाय से टकराई बाईक, चालक जख्मी, सामाजिक कार्यकर्ता ने कराया इलाज

नया भोजपुर ओपी अंतर्गत एनएच 922 पर प्रताप सागर के पास नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

प्रताप सागर में नीलगाय से टकराई बाईक, चालक जख्मी, सामाजिक कार्यकर्ता ने कराया इलाज

केटी न्यूज/डुमरांव

नया भोजपुर ओपी अंतर्गत एनएच 922 पर प्रताप सागर के पास नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा शर्मा उसे लेकर तत्काल मेथोडिस्ट अस्पताल पहुंचे तथा परिजनों के आने तक तत्परता से उसका इलाज कराए। समय पर प्राथमिक इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।

जख्मी युवक की पहचान रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के गोड़ारी गांव निवासी अजय पांडेय के रूप मंे हुई है। वे सिवान जिले में ब्लॉक कोआर्डिनेटर के पद पर कार्यरत है तथा संभवतः सिवान से यूपी के रास्ते अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान बक्सर से आगे प्रताप सागर के पास अचानक सड़क पार कर रही नीलगाय ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। 

 कृष्णा की माने तो दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटे आई है। उनका दाहिना हाथ और कंधा फ्रैक्चर हो गया है तथा शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटे आई है। उन्होंने बताया कि करीब चार घंटे के बाद उसके परिजन मेथोडिस्ट अस्पताल पहुंचे। इधर अस्पताल प्रबंधन ने चोट की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।