Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल
Keshav Times

कोरानसराय गंगा देवी हत्याकांड : मां ने पांच पर दर्ज कराई एफआईआर, पति गिरफ्तार

कोरानसराय थाना क्षेत्र के बनकट गांव में रविवार की सुबह नवविवाहिता गंगा देवी की संदेहास्पद मौत मामले में उसकी मां सवारो देवी ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगा एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके पति कृष्णा यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

कोरानसराय गंगा देवी हत्याकांड : मां ने पांच पर दर्ज कराई एफआईआर, पति गिरफ्तार

केटी न्यूज/डुमरांव

कोरानसराय थाना क्षेत्र के बनकट गांव में रविवार की सुबह नवविवाहिता गंगा देवी की संदेहास्पद मौत मामले में उसकी मां सवारो देवी ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगा एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके पति कृष्णा यादव को गिरफ्तार कर लिया है। 

बता दें कि रविवार की सुबह बनकट गांव निवासी कृष्णा यादव की 19 वर्षीय पत्नी गंगा देवी की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई थी। उसका शव घर में पंखे की कुंडी से लटक रहा था। इस मामले में उसकी मां ने पति कृष्णा यादव के साथ ही भसुर धनजी यादव, सास गीता देवी, चचेरा ससुर शिवजी यादव व जेठानी निशा देवी पर अपनी बेटी को दहेज के लिए मारदेने का अरोप लगा एफआईआर दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मां के बयान पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है, आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

हाथों की मेंहदी सूखी भी नहीं कि उठ गई अर्थी

बता दें कि गंगा की शादी इसी वर्ष 15 जुलाई को कृष्णा यादव के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। अभी उसके शादी की मेंहदी सूखी भी नहीं थी कि अर्थी उठ गई। गंगा मठिला के शिव विलास यादव की पुत्री थी। पीड़िता की मां ने बताया कि शादी के बाद से दहेज में नगदी समेत अन्य सामानों को लेकर उसकी बेटी को हमेशा प्रताड़ित किया जाता था। जिसकी सूचना वह अपनी सहेली के माध्यम से हमलोगों को देती थी। इसी बीच रविवार की सुबह सुनियोजित साजिश के तहत उसकी हत्या कर उसे आत्महत्या का रंग देने के लिए फंदे से लटका दिए। मां ने रोते हुए कहा कि बड़े अरमान से उसे डोली पर बिठा विदा किया था, तब किसे पता था कि वह अर्थी पर ही मायके आएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।