Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष
Keshav Times

बक्सर में छेका समारोह के दौरान पट्टीदारों के विवाद में गई रिश्तेदार की जान, जांच में जुटी पुलिस

बक्सर में छेका समारोह के दौरान पट्टीदारों के विवाद में गई रिश्तेदार की जान, जांच में जुटी पुलिस

- बुधवार की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव में जमीन विवाद में हुआ था हिंसक झड़प

- लड़की के छेंका के बाद छत पर खाना खा रहे थे लड़के वाले, इसी दौरान दूसरा पक्ष चलाने लगा ईंट पत्थर

केटी न्यूज/बक्सर

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव में दो पट्टीदारों के विवाद में उनके एक होने वाले रिश्तेदार की जान चली गई है। घटना के वक्त एक पक्ष के यहां लड़की के छेंका के बाद लड़कों वालों को छत पर खाना खिलाया जा रहा था। इसी दौरान पट्टीदारों द्वारा अचानक ईंट पत्थर चलाया जाने लगा और लोग जान बचा भागते इसके पहले फायरिंग भी शुरू कर दी गई। इसी भागदौड़ में लड़के पक्ष का एक 60 वर्षीय वृद्ध बोरिंग के लिए बनाए गए होल मे गिर जख्मी हो गया। इधर ईंट पत्थर व फायरिंग से दहशतजदा परिजनों का ध्यान उस ओर नहीं गया। करीब एक घंटा बाद जब विवाद थमा तो लोगों ने उन्हें गड्ढें में गिरा देखा तो आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। मृतक की पहचान इटाढ़ी थाना क्षेत्र के खतिबा गांव निवासी श्रीराम यादव के रूप में हुई है। पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप चुकी है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर के कुंदन यादव व नन्हू यादव के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। बुधवार की रात कुंदन की बेटी का छेंका था। लड़के वाले इटाढ़ी खतिबा गांव से लड़की का छेंका करने आए थे। छेंका के बाद सभी छत पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान नन्हू यादव के पुत्र तथा पोते अचानक अपने छत से ईंट पत्थर चलाने लगे तथा फायरिंग करने लगे। जिससे खाना खाने वालों के बीच भगदड़ मच गया। इसी भगदड़ में जख्मी होने से श्रीराम यादव की मौत हुई है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष हरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी पक्ष ने लिखिल शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वैसे पुलिस अपने स्तर से इस मामले की पड़ताल कर रही है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।