Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

डीएम-एसपी ने सिमरी थाने मे आयोजित किया जनता दरबार, नौ में से पांच मामलों का हुआ निष्पादन

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने शनिवार को संयुक्त रूप से सिमरी थाना में शनिवारीय जनता दरबार का आयोजन किया। इस जनता दरबार में कुल नौ मामले प्राप्त हुए। सभी 9 मामले में दोनों पक्ष उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने नौ मामलों में से पांच मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया तथा शेष चार मामलों में परिवादी को अपना अपना साक्ष्य लेकर अगले शनिवारीय बैठक में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।

डीएम-एसपी ने सिमरी थाने मे आयोजित किया जनता दरबार, नौ में से पांच मामलों का हुआ निष्पादन

डीएम-एसपी ने सिमरी थाने मे आयोजित किया जनता दरबार, नौ में से पांच मामलों का हुआ निष्पादन

केटी न्यूज/सिमरी

अंचलाधिकारी भवानी शंकर पांडेय एवं थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय को निर्देश दिया गया कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समाधान पोर्टल पर प्रविष्टि कर भूमि विवाद के मामलों का निष्पादन करेंगे। साथ ही प्रत्येक शनिवार को अनिवार्य रूप से जनता दरबार का आयोजन करेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरांव को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शनिवार को स्वयं भी किसी थाना में जनता दरबार करेंगे एवं वादों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करेंगे। इस दौरान डुमरांव एसडीएम राकेश कुमार, एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी, बीडीओ लोकेन्द्र यादव, सीओ भवानी शंकर पांडये, थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय समेत फरियादी मौजूद थे।

डीएम-एसपी ने सिमरी थाने मे आयोजित किया जनता दरबार, नौ में से पांच मामलों का हुआ निष्पादन

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।