राजपुर ट्रिपल मर्डरः मुख्य आरोपियों राजनितिक रसूख पूर्व उप जिप अध्यक्ष का संतोष यादव पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से करीबी तो पूर्व मुखिया मनोज यादव का सांसद पप्पू यादव से प्रेम तस्वीर वायरल
राजपुर के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर के आरोपियों के राजनीतिक रसूख की चर्चा घटना के बाद से ही हो रही थी, अब उसके प्रमाण भी मिल गए हैं। इस को महरसा घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी और पूर्व जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज यादव तथा जिप के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष यादव की तस्वीर विपक्ष के नेताओं के साथ वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में मनोज यादव हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के साथ तो संतोष यादव नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ दिखाई पड़ रहे हैं। यह तस्वीर इस बात की प्रमाण है कि दोनों की राजनीतिक गलियारे में मजबूत पकड़ है तथा इसी साख के बदौलत वे लंबे समय से अपराध, तस्करी और जमीन हड़पने के कारोबार में जुटे थे।

पुर्णिया सांसद पप्पू यादव के पूर्व मुखिया मनोज यादव की तस्वीर
केटी न्यूज/बक्सर
राजपुर के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर के आरोपियों के राजनीतिक रसूख की चर्चा घटना के बाद से ही हो रही थी, अब उसके प्रमाण भी मिल गए हैं। इस को महरसा घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी और पूर्व जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज यादव तथा जिप के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष यादव की तस्वीर विपक्ष के नेताओं के साथ वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में मनोज यादव हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के साथ तो संतोष यादव नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ दिखाई पड़ रहे हैं। यह तस्वीर इस बात की प्रमाण है कि दोनों की राजनीतिक गलियारे में मजबूत पकड़ है तथा इसी साख के बदौलत वे लंबे समय से अपराध, तस्करी और जमीन हड़पने के कारोबार में जुटे थे।
अपने गांव में भी दोनों जमीन हड़पने और लोगों को प्रताड़ित करने से पीछे नहीं हटे। शनिवार की घटना ने यह साबित कर दिया है कि उन्हें किसी का डर नहीं था। तस्वीर वायरल होने के बाद एक तरफ इस घटना को लेकर हमलावर बने विपक्ष के नेताओं की बोलती बंद हो गई है तो दूसरी तरफ भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि यह घटना विपक्ष की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अपराधी और तस्कर राजद के सरकार में ही पले बड़े थे और आज भी राजद समेत तमाम विपक्ष के लोग ऐसे लोगों को संरक्षण देते हैं, जिससे इनका मनोबल बढ़ा रहता है।
बिहार सरकार के पूर्व कृषी मंत्री सह बक्सर सांसद सुधाकर सिंह के साथ पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष यादव की तस्वीर
जिला अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए की सरकार सुशासन और न्याय व्यवस्था की सरकार है, इसमें दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा अहियापुर में नरसंहार करने वालों को कड़ी सजा जरूर मिलेगी। वहीं जदयू बक्सर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि बक्सर सांसद व विधायक मानसिक रूप से दिवालिया हो चुके है। अपराधी किसी के नही होते है। किसके संपोशित है यह तस्वीर में साफ दिख रही है।
राजपुर विधायक विश्वनाथ राम के साथ पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष यादव की तस्वीर