नया भोजपुर में लोमहर्षक घटना: सौतेली मां ने आठ वर्षीय मासूम की हत्या कर शव जला बोरे में भर बक्सा में किया बंद, पहुंचे एसडीपीओ
अनुमंडल मुख्यालय से सटे नया भोजपुर में एक लोमहर्षक घटना सामने आई है। एक सौतेली आरोपी मां सीमा देवी ने अपनी 8 वर्ष की बेटी आचल कुमारी की हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जला और अधजले भाग को बक्से में छिपा दी थी।
केटी न्यूज/डुमरांव
अनुमंडल मुख्यालय से सटे नया भोजपुर में एक लोमहर्षक घटना सामने आई है। एक सौतेली आरोपी मां सीमा देवी ने अपनी 8 वर्ष की बेटी आचल कुमारी की हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जला और अधजले भाग को बक्से में छिपा दी थी। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी जानकारी मिलते ही नया भोजपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की पड़ताल में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड आठ स्थित नया भोजपुर पूरब टोला निवासी पप्पू गोंड की आठ वर्षीय बेटी अचानक घर से गायब हो गई थी। हालांकि परिजनों ने इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। जिसके बाद वह शोरगुल मचाते घर से बाहर निकल पड़ोसियों को जानकारी दी, इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिल सकी। पप्पू गोड़ दिल्ली में रहता है। वहां से परिवार के भरण-पोषण के लिए नौकरी करता है। आरोपी सीमा देवी शादी 2024 में हुई थी। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लगी है। वहीं ग्रामीणों की मानें तो आंचल की दादी गुंगी है। जिसके कारण स्पष्ट कुछ नही बोल पा रही थी।
वहीं ग्रामीणों की मानें तो शनिवार की शाम तीन से स्कुल से आने के बाद से ही मासूम आचल कुमारी की गायब होने की खबर मिली थी। जिसे आसपास के घरों में ढुढा गया। परन्तु वो नहीं मिली तो पड़ोसियों को शक सौतेली मां पर हुआ तो वो घर की तलाशी ने शुरू की तो घर के अंधेरे कमरे में बंद एक बक्सा को लोगों ने खोला तो देखा कि पीले रंग की सीमेंट की बोरी में कुछ रखा हुआ है। जिसके बाद बोरी का मुंह खोला गया तो उसमें आचल का जरा हुआ चेहरा मिला। जिसके बाद इलाके में हडकंप मच गया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
कहते है डुमरांव एसडीपीओ
डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जैसे ही सूचना मिली मैं स्वयं घटनास्थल पर पहुंचा। जिसके बाद नया भोजपुर ओपी पुलिस शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई कर रही है। वहीं परिजनों और पड़ोसियों से पुलिस घटना के संबंध में जानकारी जूटा रही है। आरोपी मां सीमा देवी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।