खेत जोत रहे दो सगे भाईयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग एक की मौत, दुसरे की हालत गंभीर
गुरूवार की रात भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के भेड़री गांव में गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। खेत जोतने को लेकर हुए विवाद में अपराधियों ने दो सगे भाइयों ददन सिंह व श्रीभगवान सिंह पर अंधधुंध ग गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसमें 42 वर्षीय श्रीभगवान सिंह की घटना स्थल पर ही गयी। जबकि 40 वर्षीय ददन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक के पिता हरि किशोर सिंह ने गांव के ही लल्लू सिंह पर जमीन को जबरन कम दाम पर खरीदने और गोलीबारी का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए हैं और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

केटी न्यूज/आरा

घटना की जानकारी के अनुसार हरि किशोर सिंह और लल्लू सिंह के बीच लंबे समय से 22 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बंटवारे के बाद हरि किशोर के हिस्से में सात बीघा जमीन आई थी, जिसमें से 22 कट्ठा जमीन आर्थिक तंगी के कारण बेच दी गई थी। आरोप है कि लल्लू सिंह ने 20 दिन पहले शेष जमीन को जबरन कम दाम पर खरीद लिया था। गुरुवार रात जब श्रीभगवान और ददन अपने खेत को जोतने गए तो लल्लू सिंह और उनके साथियों ने इसका विरोध किया। विवाद बढ़ने पर हमलावरों ने दोनों भाइयों पर गोलियां चला दीं। श्रीभगवान के सीने और हाथ में गोली लगी, जबकि ददन की कमर में गोली लगी। दोनों को गड़हनी से आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां श्रीभगवान को मृत घोषित कर दिया गया।
इधर ददन सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है। भोजपुर के पुलिस अधीक्षक राज ने देर रात घटनास्थल का दौरा किया और बताया कि यह घटना भूमि विवाद से जुड़ी है। पुलिस के अनुसार इस विवाद के कारण पहले भी जमीन पर निषेधाज्ञा लगाई गई थी। मृतक के परिवार में पत्नी रीता देवी और तीन बेटे रामबाबू, जीतन और नीतीश हैं जो इस घटना से सदमे में हैं। गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है।
पुलिस ने लल्लू सिंह और उनके साथियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से तनाव चल रहा था और यह गोलीबारी उसी रंजिश का परिणाम हो सकती है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।