किला मैदान के पास मिला युवक का शव, चेहरे पर है जख्म के निशान

किला मैदान के पास मिला युवक का शव, चेहरे पर है जख्म के निशान

केटी न्यूज/ बक्सर

मंगलवार को किला मैदान के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। वह तीन दिन पहले हैदराबाद से अपने घर बक्सर के लिए चला था। उसका शव किला मैदान के नाथ बाबा छोर स्थित हनुमान वाटिका मंदिर के समीप पड़ा था। मृतक की पहचान चरित्रवन के स्व ललन श्रीवास्तव के पुत्र प्रकाश श्रीवास्तव के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार वह तीन दिन पहले हैदराबाद से अपने घर बक्सर के लिए चला था लेकिन मंगलवार को उसका शव मिला। उसके चेहरे पर जख्म के निशान मिले हैं जिससे उसके हत्या की आशंका जताई जा रही है। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में क्रंदन चित्कार मच गई है। शव की शिनाख्त के बाद से ही परिजन बदहवास है। मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। हालाकि संवाद संप्रेषण तक परिजनों ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज नहीं कराया है। वही सूत्रों की माने तो वह नशे का आदी था। ऐसे में नशे के विवाद में उसकी हत्या किए जाने से इंकार नहीं किया जा सकता है। नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।