Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

मचा कोहराम: सड़क दुघर्टना में स्पेशल ब्रांच के एएसआई की दर्ददनाक मौत

भोजपुर जिले के आरा नगर थाना क्षेत्र में आरा-पटना मुख्य मार्ग सोमवार को एक सड़क दुघर्टना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। दुर्घटना नगर थाना क्षेत्र के इंदु महिला कॉलेज के समीप हुई है। जानकारी के मुताबिक, स्कूटी सवार पुलिसकर्मी ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया।

मचा कोहराम: सड़क दुघर्टना में स्पेशल ब्रांच के एएसआई की दर्ददनाक मौत

मचा कोहराम: सड़क दुघर्टना में स्पेशल ब्रांच के एएसआई की दर्ददनाक मौत

मचा कोहराम: सड़क दुघर्टना में स्पेशल ब्रांच के एएसआई की दर्ददनाक मौत

- दादा के मौत पर गांव आये थे दरोगा राजीव रंजन सिंह

-  नगर थाना क्षेत्र में आरा-पटना मुख्य मार्ग पर  इंदु महिला कॉलेज के समीप हुई दुघर्टना

केटी न्यूज/आरा 

भोजपुर जिले के आरा नगर थाना क्षेत्र में आरा-पटना मुख्य मार्ग सोमवार को एक सड़क दुघर्टना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। दुर्घटना नगर थाना क्षेत्र के इंदु महिला कॉलेज के समीप हुई है। जानकारी के मुताबिक, स्कूटी सवार पुलिसकर्मी ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। हादसे के बाद पुलिसकर्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट कराया गया, लेकिन यहां इलाज से पहले डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इसकी जानकारी ट्रैफिक पुलिस ने मृत पुलिसकर्मी के परिजन को दी, जिसके बाद वे लोग अस्पताल पहुंचे। मृतक की पहचान आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव वार्ड नंबर-9 के रहने वाले राजीव रंजन सिंह 45 साल पिता राम लायक के रूप में हुई है। राजीव रंजन सिंह पटना में स्पेशल ब्रांच में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे।

मचा कोहराम: सड़क दुघर्टना में स्पेशल ब्रांच के एएसआई की दर्ददनाक मौत

--दादा के मौत गांव आए थे एएसआई राजीव रंजन सिंह

परिजन अनिल कुमार ने बताया कि राजीव के 103 साल के दादा राम प्रसाद सिंह का 19 मई को निधन हो गया था। इसके बाद राजीव रंजन सिंह पटना से अपने गांव आए थे। सोमवार को 7वें दिन रीति-रिवाज पूरी करने के बाद वे स्कूटी से पटना जा रहे थे। इसी दौरान बस स्टैंड इंदु महिला कॉलेज के पास स्कूल बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बस से रौंदे जाने के बाद एएसआई राजीव रंजन के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थी। खून से लथपथ हालत में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो चुकी थी। अनिल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद सदर अस्पताल पहुंचे तो देखा कि राजीव रंजन स्ट्रेचर पर मृत अवस्था में पड़े हैं।

मचा कोहराम: सड़क दुघर्टना में स्पेशल ब्रांच के एएसआई की दर्ददनाक मौत

--कहते यातायात थानाध्यक्ष 

वहीं, यातायात थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार से जा रही स्कूल बस ने उनके स्कूटी में टक्कर मारी थी। इसके बाद स्कूल बस को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि मृत एएसआई के घर में पत्नी स्मिता सिंह एवं दो बेटे यशवीर एवं अमृत राज है।

मचा कोहराम: सड़क दुघर्टना में स्पेशल ब्रांच के एएसआई की दर्ददनाक मौत

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।