खेत जाने के दौरान करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

खेत जाने के दौरान करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

शुक्रवार की रात घर से निकला था किसान, अगली सुबह मिला शव 

केटी न्यूज/आरा

जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर गांव के दियारे में शनिवार की सुबह करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गयी। मृत किसान चैनपुरा गांव निवासी सुकन महतो के बेटे दिनेश महतो थे। किसान के भतीजे अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने हरिपुर के दियारे में खीरे की खेती की थी। जिसकी देखरेख करने वह रोज की तरह

शुक्रवार की रात आठ बजे निकले थे। शनिवार की सुबह गांव के कुछ लोग दियारे की ओर गए, तो उन्हें मृत अवस्था में देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। छानबीन में पता चला कि करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी है। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

बताया जा रहा है कि किसान अपने माता पिता का इकलौता पुत्र थे। वह दो बहनों में मांझिल थे। उनके परिवार में पत्नी किरण देवी, पुत्री निशा, अर्चना, पुत्र अजीत ओर सुजीत है। घटना के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है। पत्नी किरण देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।