Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

शर्ट सर्किट से लगी आग एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर

मुजफ्फरपुर जिले में मोतीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड 13 में शनिवार को अहले सुबह शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में एक ही परिवार के पांच सदस्य जिंदा जलकर मर गए हैं। जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

शर्ट सर्किट से लगी आग एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर

केटी न्यूज/पटना

बिजली के शर्ट सर्किट से आग लग गयी। जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गयी। दुघर्टना बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मोतीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड 13 में शनिवार को अहले सुबह हुई। शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग इतनी भीषण थी कि घर के सदस्यों को बाहर निकलने तक का मौका नही मिला। घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्य जिंदा जलकर मर गए हैं। जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

         यह भयानक घटना गेना साह के घर की है। आग इतनी तेज थी कि परिवार के सदस्य बाहर भी नहीं निकल पाए। मृतकों में दो बच्चे, उनके माता-पिता और एक अन्य सदस्य शामिल हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग ने घर को अपनी चपेट में ले लिया था। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जिसके बाद घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज भेजा गया। डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने पांच मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी मिली है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है, जांच के बाद सटीक कारण स्पष्ट होगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।