Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

दो बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत,परिवार संग मेला देखने गए थे

लदनियां थाना क्षेत्र के झलोन-पिपराही गांव के बीच स्थित मुख्य सड़क 227 पर एक हादसा हो गया।सड़क दुघर्टना में पिता और पुत्र की मौत हो गयी।शनिवार की शाम भीषण सड़क हादसे में महथा गांव निवासी बाइक सवार पिता महेश साह व पुत्र प्रिंस कुमार की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गई।

दो बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत,परिवार संग मेला देखने गए थे
Accident

केटी न्यूज़/मधुबनी

बाइक सवार महेश साह पत्नी पवन देवी और बेटे को लेकर दुर्गा स्थान पिपराही परिसर में लगे मेले को देखने गये थे। मेला देखकर घर लौटने के दौरान एक बढ़ती तेज बाइक ने आमने-सामने ठोकर मार दी।एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। तो दूसरे पर दो नेपाली युवक सवार थे।महेश साह व पुत्र प्रिंस कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।वही मृतक महेश साह की पत्नी और दोनों नेपाली युवकों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। घायलों में बरियारपट्टी नेपाल के दो युवक परमेश्वर राम और शिवशंकर राम भी शामिल हैं। परमेश्वर राम का स्थिति नाजुक बताई जा रही है। 

दो बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत,परिवार संग मेला देखने गए थे

पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मृतक महेश साह राज मिस्त्री के साथ मजदूर का काम करता था। प्रिंस इकलौता पुत्र था।मृतक के घर में उनकी पत्नी पवन देवी  के सिवाय कोई नहीं है। पवन देवी ने ही मृत पति और पुत्र को मुखाग्नि दी। पवन देवी काफी सदमे में है रो-रोकर बुरा हाल है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।