मचा कोहराम: कर्ज से तंग पिता ने पेट्रोल डाल लगाई आग जिंदा जल गए 3 मासूम, मौत

कर्ज से तंग आकर पिता ने घर में आग लगा लगा ली। जिसमें दो मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं घर में कोहराम मच गया। इस आगलगी की घटना में एक महिला भी पुरी तरह से झुलस गई है..............

मचा कोहराम: कर्ज से तंग पिता ने पेट्रोल डाल लगाई आग जिंदा जल गए 3 मासूम, मौत

 

केटी न्यूज/पटना/कटिहार

कर्ज से तंग आकर पिता ने घर में आग लगा लगा ली।  जिसमें 03 मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं घर में कोहराम मच गया। इस आगलगी की घटना में एक महिला भी पुरी तरह से झुलस गई है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। यह दुर्घटना कटिहार जिले कदवा थाना क्षेत्र के जाजा गांव की है। वहीं ग्रामीण सूत्रों कि मानें तो कर्ज में डूबे पिता ने पहले पेट्रोल डालकर बच्चों को आग लगाई इसके बाद खुद को भी आग के हवाले कर दिया।

दुघर्टना की सूचना मिलते ही कदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जूट गई है। दुघर्टना में मृत दोनों बच्चों की कानून कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार कदवा थाना क्षेत्र के जाजा गांव निवासी दिनेश सिंह के घर में देर रात हुई।

पूर्व मुखिया दिलीप यादव ने कहा कि मृत बच्चों के पिता दिनेश सिंह ने शराब के नशे में बच्चों व स्वयं पर पेट्रोल डालकर खुद ही आग लगा ली।ग्रामीणों ने उसे शाम में पेट्रोल लाते देखा गया था। वह पुरी तरह से कर्ज में डूबा चुका था। ग्रामीणों के अनुसार दिनेश सिंह पंजाब में रहकर मजदूरी करता था। कर्ज के कारण मानसिक रूप से परेशान रहता था। वहीं शराब की लत लग चुकी थी। जिससे तंग आकर पत्नी एक सप्ताह पहले उसे छोड़कर चली गई थी। परिजन 03 बच्चों को अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने कहा कि दोनों मृत बच्चों के शवों को कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही।  पीड़ित परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा गई है।मृतकों की पहचान 9 साल की रिंकी कुमारी, 12 साल के राजा कुमार और 13 साल के शुभंकर कुमार के रूप में हुई है। वहीं बारसोई अनुमंडल अधिकारी श्वेतम दीक्षित भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। वहीं पदाधिकारियों को घटना की जांच का आदेश दिए।