Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

तालाब में डूबने से 8 बच्चो की हुई मौत,सभी बच्चे जितिया पर्व पर तालाब में गए थे नहाने

औरंगाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।यहां दो अलग-अलग जगह पर 8 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

तालाब में डूबने से 8 बच्चो की हुई मौत,सभी बच्चे जितिया पर्व पर तालाब में गए थे नहाने
Accident

बिग ब्रेकिंग

केटी न्यूज़/औरंगाबाद

औरंगाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।यहां दो अलग-अलग जगह पर 8 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई।सभी बच्चे जितिया पर्व पर तालाब में नहाने गए थे।इसी दौरान गहरे पानी में जाने से हादसा हुआ। मृतकों में 7 लड़कियां हैं, जिसमें दो सगी बहनें हैं।एक की तलाश जारी है।

तालाब में डूबने से 8 बच्चो की हुई मौत,सभी बच्चे जितिया पर्व पर तालाब में गए थे नहाने

पहला मामला मदनपुर प्रखंड क्षेत्र के कुश गांव का है, जहां 4 बच्चे आहर तालाब में नहाने गए थे। मृतकों में वीरेंद्र यादव की बेटी सोनाली कुमारी 15, जुगल किशोर यादव की बेटी नीलम कुमारी 12, उपेंद्र यादव के बेटे पंकज कुमार 8, सरोज यादव की बेटी राखी कुमारी 15 की डूबने से मौत हो गई।

तालाब में डूबने से 8 बच्चो की हुई मौत,सभी बच्चे जितिया पर्व पर तालाब में गए थे नहाने

दूसरा मामला बारूण थाना क्षेत्र के इटहट गांव का है। यहां 5 बच्चे तालाब में नहाने गए थे। मृतकों में गौतम सिंह की दो बेटी अंकु कुमारी 11 और निशा कुमारी 10, गुड्डू सिंह की बेटी चुलबुली कुमारी 12, मनोरंजन सिंह की बेटी रंजू कुमारी 10 की मौत हो गई। एक की तलाश अभी जा रही है।

तालाब में डूबने से 8 बच्चो की हुई मौत,सभी बच्चे जितिया पर्व पर तालाब में गए थे नहाने

घटना के बाद मृतक बच्चों के परिवार में कोहराम मच गया है। दोनों घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से सभी बच्चे को निकाला गया है। फिलहाल, दोनों ही घटनास्थल पर पुलिस और रेस्क्यू टीम भी मौजूद है। रेस्क्यू टीम एक बच्चे की तलाश में जुटी है। सभी बच्चों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।