दखिनांव में फंदेे पर झूल गया 18 वर्षीय युवक, पसरा मातम

कोरानसराय थाना क्षेत्र के दखिनांव गांव में एक युवक पंखे में फंदा डाल फांसी पर लटक गया। घटना शुक्रवार सुबह करीब दस बजे की है। इसकी जानकारी मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। वहीं, स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेजा है। स्वजनों ने इस मामले में किसी तरह की आशंका नहीं जताई है।

दखिनांव में फंदेे पर झूल गया 18 वर्षीय युवक, पसरा मातम

केटी न्यूज/डुमरांव

कोरानसराय थाना क्षेत्र के दखिनांव गांव में एक युवक पंखे में फंदा डाल फांसी पर लटक गया। घटना शुक्रवार सुबह करीब दस बजे की है। इसकी जानकारी मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। वहीं, स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेजा है। स्वजनों ने इस मामले में किसी तरह की आशंका नहीं जताई है। 

मृतक की पहचान दखिनांव निवासी अनिल कान्त दूबे के 18 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार दूबे के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अनिलकांत का गांव के अलावे कोरानसराय छोटका पड़ाव के पास भी एक घर है। इस नये वाले घर में ही उनका परिवार रह रहा था तथा गांव वाले घर से भी आना जाना लगा रहता था।शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे अंकुश स्वजनों से गांव वाले घर जाने की बात कह निकला था तथा गांव वाले घर पहुंच वह सीढ़ी के सहारे पंखे में फंदा डाल फांसी लगा लिया।

कुछ घंटों के बाद उसे खोजते जब घरवाले वहां पहुंचे तो उसे फंदे पर लटका देख स्वजन चित्कार कर उठे। परिजनों के क्रंदन चित्कार सुन ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा शव को फंदे से उतार पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेजी।

कोरानसराय थानाध्यक्ष अमित कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि स्वजनों ने किसी तरह की आशंका नहीं जताई है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, घटना के बाद से गांव में मायूशी छाई है।