Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल
Keshav Times

भाजपा नेता और होटल मालिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,सीसीटीवी में तड़पते हुए दिखाई दिया मालिक

भाजपा नेता और होटल मालिक की थाना कोसी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

भाजपा नेता और होटल मालिक की  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,सीसीटीवी में तड़पते हुए दिखाई दिया मालिक
Crime

केटी न्यूज़/मथुरा 

भाजपा नेता और होटल मालिक की थाना कोसी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।होटल मालिक के अलावा वहां के दो कर्मचारियों की भी हालत गंभीर बनी हुई है।होटल मालिक और भाजपा नेता की मौत का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि आधी रात के बाद कैसे उनकी तड़प-तड़पकर जान चली जाती है।इस घटना के बाद आस पास हड़कंप मचा हुआ है।

भाजपा नेता और होटल मालिक की  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,सीसीटीवी में तड़पते हुए दिखाई दिया मालिक

मुनि होटल के मालिक नरेश चौधरी रविवार की रात करीब 10 बजे अपने घर से होटल पहुंचे। इसके बाद देर रात करीब 3 बजे वह सीसीटीवी में तड़पते हुए दिखाई देते हैं और फिर गिर जाते हैं। वहीं कर्मचारी संतोष और मोहन एवं एक अन्य को भी बेचैन होते हुए देखा जा सकता है। होटल मालिक के बारे में जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उनको लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने नरेश को मृत घोषित कर दिया। घटना का 2 सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक वीडियो में एक कर्मचारी तड़पता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरे वीडियो में होटल मालिक पहले तड़पता है फिर कुर्सी से नीचे गिर जाता है। इसके अलावा एक अन्य कर्मचारी की भी हालत खराब हो जाती है। 

भाजपा नेता और होटल मालिक की  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,सीसीटीवी में तड़पते हुए दिखाई दिया मालिक

इस मामलें में होटल मालिक और 2 कर्मचारी को जहर दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं परिजन इस मामले में साजिश के तहत जहर देकर मारने की बात कह रहे हैं। अब जहर किसने दिया, क्यों दिया यह पुलिस पता करेगी।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।