मचा कोहराम: जनसाधारण एक्सप्रेस से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, तीन की गई जान
शुक्रवार को आरा रेलवे स्टेशन पर जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन में एक दिल को दहला देने वाला बड़ा दुघर्टना हो गया। जिसमें चलती ट्रेन से गिरने के बाद यूपी निवासी पिता और उनके चार वर्षीय बेटे की मौत हो गई। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। यह दुघर्टना आरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर हुआ, जब ट्रेन रुकने के बाद यात्री फिर से चढ़ने की कोशिश कर रहे थे।


-- मुरादाबाद से पटना जाने के दौरान आरा रेलवे स्टेशन पर हुआ बड़ा हादसा
केटी न्यूज/आरा
शुक्रवार को आरा रेलवे स्टेशन पर जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन में एक दिल को दहला देने वाला बड़ा दुघर्टना हो गया। जिसमें चलती ट्रेन से गिरने के बाद यूपी निवासी पिता और उनके चार वर्षीय बेटे की मौत हो गई। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। यह दुघर्टना आरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर हुआ, जब ट्रेन रुकने के बाद यात्री फिर से चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। उसी दौरान ट्रेन अचानक खुल गई और संतुलन बिगड़ने से हादसा हो गया। पिता-पुत्र की ही मौत हो गयी। इस दुघर्टना में चार वर्षीय बच्चे की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल पिता ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया था। मुरादाबाद से पटना जा रहा था परिवार जानकारी के अनुसार परिवार मुरादाबाद जंक्शन से पटना की यात्रा पर निकला था। मृतक अजीम अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। मृतकों में उत्तर प्रदेश के रामपुर जिला के टांडा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी 35 साल के अजीम और 4 साल का उसका बेटा डानयाल शामिल है। मृतक के जीजा मरगूब ने बताया कि उनका साला अजीम अपनी पत्नी नाजिया परवीन व दो बेटे डानयाल व छोटू के साथ उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जंक्शन से गुरुवार को जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन से पटना जा रहा था।

जाने के क्रम में शुक्रवार की सुबह जब ट्रेन आरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकी तो वह कुछ सामान खरीदने के लिए अपने बेटे के साथ उतर गया। इस दौरान ट्रेन खुल गई। तभी चढ़ने के दौरान दोनों ट्रेन से गिर पड़े। जिससे उसके बेटे डानयाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रेल पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। उधर ट्रेन खुल जाने के कारण उसकी पत्नी नाजिया परवीन अपने छोटे बेटे छोटू के साथ पटना पहुंची। उसके बाद उसे इस घटना की जानकारी मिली। मृतक अजीम अपने छह बहन व दो भाई में दूसरे स्थान पर था। जबकि उसका बेटा डानयाल अपने दो भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में मां नाजिया परवीन और एक छोटा भाई छोटू है।

