भोजपुर: सड़क हादसे में बाइक सवार बक्सर निवासी दो लोगों की मौत

भोजपुर: सड़क हादसे में बाइक सवार बक्सर निवासी दो लोगों की मौत

बिहिया चौरस्ता स्थित अमराई होटल के समय गुरुवार की शाम की घटना

इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान दोनों ने रास्ते में तोड़ा दम

केटी न्यूज/आरा

आरा-बक्सर हाइवे पर बिहिया चौरस्ता स्थित होटल के समीप गुरुवार की रात समीप सड़क हादसे में बक्सर निवासी दो दोस्तों की मौत हो गयी। बाइक पर सवार दोनों को किसी ट्रक द्वारा रौंद डाला गया। गंभीर रूप से जख्मी दोनों दोस्तों ने इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाये जाने के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में बक्सर जिला के बगेन थाना क्षेत्र के बराढ़ी गांव निवासी नन्हू यादव का 35 वर्षीय पुत्र सोना लाल यादव और उसी गांव के मनभरण यादव का 22 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार शामिल थे।

इनमें सोना लाल यादव कारनामेपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी चौकीदार गणपत यादव का दामाद बताया जा रहा है। ललन यादव ने बताया कि उसका भाई सोना लाल पत्नी की विदाई कराने अपने दोस्त राहुल कुमार के साथ कारनामेपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव अपने ससुराल जा रहा था। उसी दौरान बिहिया चौरास्ता के पास किसी ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। उबके बाद स्थानीय थाना द्वारा दोनों को जख्मी हालत में इलाज के लिए बिहिया पीएचसी ले जाया गया।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत को चिंताजनक देखते हुए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल पहुंचने पर  डाक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। बिहिया थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों बाइक से बिहिया की ओर से आ रहे थे। उसी दौरान बिहिया चौरस्ता स्थित अमराई होटल के समीप किसी अज्ञात ट्रक से भिड़ंत हो गई। उसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।

इसके बाद पुलिस द्वारा दोनो को इलाज के लिए बिहिया पीएचसी ले जाया गया। वहां इलाज के बाद आरा सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था। तभी उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि सोना लाल अपने तीन भाई और दो बहनों में छोटा था। वह कोलकाता में रहकर काम करता था और तीन दिन पूर्व ही वापस गांव लौटा था। उसके परिवार में मां भागमणि, देवी पत्नी सुनीता देवी एवं आठ माह की पुत्री परी है।

राहुल कुमार अपने चार भाई और दो बहनों में पांचवें स्थान पर था। उसकी शादी पिछले वर्ष में हुई थी। उसके परिवार में मां कलावती देवी,पत्नी मोती देवी, तीन भाई पिंटू कुमार,मिश्री कुमार, सुखारी कुमार, बहन मुन्नी एवं सीता है। घटना के बाद दोनों के घर में कोहराम मच गया है। घटना के बाद दोनों के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।