Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका
Keshav Times

करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवा किसान, मौत

करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवा किसान, मौत

- शौच करने जाने के दौरान टूट कर गिरे तार के चपेट में आने से गयी जान 

- धोबहा ओपी क्षेत्र के बसंतपुर गांव की गुरुवार की सुबह की घटना

केटी न्यूज/आरा

जिले के धोबहा ओपी क्षेत्र के बसंतपुर गांव में गुरुवार की सुबह करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवा किसान की मौत हो गयी। इलाज के लिये आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृत किसान बसंतपुर गांव निवासी स्व.बच्चा सिंह के 34 वर्षीय पुत्र सोनू सिंह थे। उनके  दोस्त मनोरंजन कुमार के अनुसार वह गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे शौच के लिए बधार की ओर गये थे। रास्ते में पहले से बिजली का करंट प्रवाहित तार टूटकर गिरा था। जानकारी नहीं होने के कारण वह उसी करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गये और झुलस गये।‌ उसके बाद वहां मौजूद लोगों द्वारा परिजनों को सूचना दी गयी। उसके बाद उसे इलाज सदर अस्पताल लाया गया।  वहां डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर टाउन थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव‌ का पोस्टमार्टम करवाया गया। इधर, हादसे के बाद किसान के घर में रोना-धोना मचा है। बताया जा रहा है कि किसान पांच भाइयों में मांझिल  थे। उनके परिवार में मां तारा देवी, भाई जितेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, दिलीप सिंह और अमित सिंह है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।