Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

घर से बाजार जाने के दौरान एक बेलगाम ट्रक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत

घर से बाजार जाने के दौरान एक बेलगाम ट्रक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत

केटी न्यूज/आरा

आरा-अरवल रोड पर सहार थाना क्षेत्र के खैरा बाजार के समीप रविवार तड़के बेलगाम ट्रक ने चाय पीने बाजार जा रहे एक बुजुर्ग को रौंद दिया। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक खैरा गांव निवासी 72 वर्षीय पतिलाल साव उर्फ पोती साव थे। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। 

घर से बाजार जाने के दौरान एक बेलगाम ट्रक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बुजुर्ग के बेटे दिनेश साव ने बताया कि रविवार की अहले सुबह उसके पिता चाय पीने के लिए खैरा बाजार जा रहे थे। उसी दौरान एक ट्रक ने रौंद दिया। उसके बाद वहां मौजूद लोगों की सूचना पर वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सहार स्थित निजी अस्पताल ले गए। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग को तीन पुत्र अवधेश साव, दिनेश साव, विनेश साव और पुत्री गंगाजली देवी है। उनकी  पत्नी रामकुमारी देवी और सबसे छोटा पुत्र विनेश साव की सोन नदी में नाव पलटने के कारण मौत से 11 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। घटना के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।