शादी के महौल में मचा चित्कार: अनियंत्रित स्कार्पियों ने मासूम को रौंदा मौत

शादी के महौल में मचा चित्कार: अनियंत्रित स्कार्पियों ने मासूम को रौंदा मौत

केटी न्यूज/आरा

शुक्रवार की रात शादी के महौल चित्कार में बदल गया। जहां एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने मासूम बच्चे को रौंद दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। दुघर्टना आरा-बड़हरा मुख्य मार्ग पर शहर के टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज स्थित विश्वकर्मा मंदिर के समीप हुई। दुघर्टना के बाद को लेकर लोगों में अफरा-तफरी का आलम रहा। मृत बच्ची की पहचान मृत बच्चा बड़हरा थाना क्षेत्र के लेखी टोला गांव निवासी अशोक कुमार राय का 7 वर्षीय पुत्र राजा बाबू के रूप में हुई। वह पहली कक्षा का छात्र है। इधर मृतक के पिता अशोक कुमार राय ने बताया कि उनके पट्टीदार सौरु यादव के पुत्र टनटन यादव की शादी टाउन थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही गांव निवासी देव कुमार यादव की बेटी ज्योति कुमारी से गौसगंज स्थित विश्वकर्मा मंदिर में हो रही थी। जिसमें सभी लोग शादी में शामिल होने के लिए आए थे। शादी के दौरान जब गुरहथी का कार्यक्रम चल रहा था। उसी बीच वह आइसक्रीम खरीदने के लिए सड़क पर चला गया।

जब वह सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बेलगाम स्कोर्पियो ने उसे रौंद दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शादी के खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गयाम जहां लोग ढोल-ताशे और गाने-बजाने बीच शादी की खुशियां मना रहे थे। वही बच्चे की मौत के बाद रोने-धोने की चित्कारिया गूंजने लगी। घटना के बाद मृत बच्चे के घर में हाहाकार मच गया है।