Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

सड़क हादसे में युवक की मौत व चचेरे भाई की हालत गंभीर, आक्रोशित लोगों ने ट्रक में की तोड़फोड़

सड़क हादसे में युवक की मौत व चचेरे भाई की हालत गंभीर, आक्रोशित लोगों ने ट्रक में की तोड़फोड़

पटना जाने के दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकराने से गयी जान

हादसे में जख्मी की हालत भी गंभीर, सदर अस्पताल से पटना रेफर

केटी न्यूज/आरा

जिले के टाउन थाना क्षेत्र के यदुवंशी नगर के पास आरा-पटना हाईवे पर रविवार की शाम एक बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक टकरा गयी।‌ उसमें बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे में उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसकी हालत भी काफी गंभीर बनी है, जिसे पटना रेफर कर दिया गया है। मृत युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कडारी गांव वार्ड नंबर 11 निवासी रमेंद्र सिंह का 27 वर्षीय पुत्र गगन विकास था। वह प्राइवेट काम करता था। जख्मी सुदामा सिंह का 24 वर्षीय पुत्र दीपक सिंह है। दोनों चचेरे भाई बताये जा रहे हैं। दीपक नौकरी की तैयारी करता है। हादसे के बाद लोग आक्रोशित हो उठे व हंगामा करने लगे। गुस्साए लोगों ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को क्षतिग्रस्त कर दिया। जलाने का भी प्रयास किया गया। तभी टाउन थाना की पुलिस पहुंच गयी और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। 

सड़क हादसे में युवक की मौत व चचेरे भाई की हालत गंभीर, आक्रोशित लोगों ने ट्रक में की तोड़फोड़

इधर, मृत गगन विकास के भतीजे धनजी ने बताया कि दोनों बाइक पर सवार होकर मामा के घर पटना जिला के बिहटा थाना क्षेत्र के कटेसर गांव जा रहे थे। उसी दौरान टाउन थाना क्षेत्र के यदुवंशी नगर के समीप घने कोहरे के कारण बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गयी। हादसे में गगन विकास की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका चचेरा तेरा भाई दीपक सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके बाद दोनों को सदर अस्पताल लाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद दीपक सिंह की हालत देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।

बाद में टाउन थाना पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। बताया जाता है कि गगन विकास अपने दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा था। उहके परिवार में मां प्रभा देवी, भाई विशाल और बहन प्रीति कुमारी है। घटना के बाद उसके घर में हाहाकार मच गया है। मां सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।