Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

चचेरे भाई के साथ गंगा स्नान करने गया युवक की डूबने से मौत

चचेरे भाई के साथ गंगा स्नान करने गया युवक की डूबने से मौत

केटी न्यूज/ भोजपुर

मंगलवार की सुबह चचेरे भाई के साथ गंगा स्नान करने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों व गोताखोरों की मदद से शव को निकाला गया । घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद पहुंची। कागजी कार्रवाई के बाद युवक का शव पोसटमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृत युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहां ओपी के लच्छु टोला गांव निवासी  निखिल यादव 23 पिता भीखन यादव के रूप में हुई है।

चचेरे भाई के साथ गंगा स्नान करने गया युवक की डूबने से मौत

परिवारिक सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश के कानपुर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। वह गंगा नदी में स्नान रहा था। जबकि उसका चचेरा भाई नदी के किनारे स्नान कर रहा था। तभी स्नान करने के दौरान अचानक डूब गया। जिसके बाद उसके साथ रहा उसका चचेरा भाई दौड़ कर उसके घर पर आया और उसने बताया कि भईया गंगा नदी में डूब गया है। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन एवं स्थानीय ग्रामीण गंगा नदी घाट पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग एवं उनके अथक प्रयास करने के बाद डूबने के करीब एक घंटे बाद शव को गंगा नदी से बाहर निकाला गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।