अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर युवक की दर्दनाक मौत

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर युवक की दर्दनाक मौत

केटी न्यूज/आरा

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। दुघर्टना शुक्रवार की देर शाम घटना भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के चौरस्ता इलाके का है।  मृतक की पहचान बिहिया नगर के वार्ड नंबर- 8 के पंचवटी नगर मुहल्ला निवासी  भिरूम पाल (42 वर्ष) पिता जवाहीर लाल के रूप में हुई है।  मृतक युवक शुक्रवार की शाम पावर सब स्टेशन के पास से अपने घर जा रहा था।

उसी दौरान अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने टक्कर मार दी। घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। परिजनों व राहगिरों के द्वारा युवक को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल आरा में कराया गया।