Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

छोटे भाई को स्कूल से घर लाने के लिए निकले इंटर के छात्र का ट्रैक पर मिला शव

छोटे भाई को स्कूल से घर लाने के लिए निकले इंटर के छात्र का ट्रैक पर मिला शव

- जीआरपी ने ट्रेन की चपेट में आने से मौत की जताई संभवना

केटी न्यूज/आरा

दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा रेलवे स्टेशन और जमीरा के बीच डाउन लाइन से सोमवार की दोपहर बारहवीं के एक छात्र का शव बरामद किया गया। उसकी किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की बात कही जा रही है। मृतक नवादा थाना क्षेत्र के न्यू शीतल वार्ड 38 निवासी नरेंद्र कुमार दूबे का 16 वर्षीय पुत्र विनायक दूबे था। उसके पिता मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का काम करते हैं। सूचना मिलने पर रेल पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इधर, छात्र के चाचा शत्रुघ्न दूबे ने बताया कि वह सोमवार को करीब 11 बजे अपने भाई को नवादा स्थित स्कूल से लाने के लिए घर से निकला था। उसका भाई तो घर आ गया लेकिन विनायक नहीं लौटा। काफी देर बाद तक भी वह घर नहीं आया, तो खोजबीन शुरू की गयी।

छोटे भाई को स्कूल से घर लाने के लिए निकले इंटर के छात्र का ट्रैक पर मिला शव

उसके बाद पटना गये उसके पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी गयी। उस पर उसके पिता पटना से ट्रेन से आरा लौट रहे थे। उसी क्रम में उन्होंने आरा और जमीरा हके बीच रेलवे ट्रैक पर एक शव को पड़ा देखा। संदेह के आधार पर बाद ट्रेन से उतर कर शव के पास गये। वहां देखा कि वह उनके ही बेटे का शव है। उसके बाद उन्होंने रेल पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट में छात्र की मौत किसी चलती ट्रेन की चपेट में आने में गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि भाई को लाने स्कूल गया विनायक वहां कैसे पहुंचा? इधर, छात्र की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मचा है।

छोटे भाई को स्कूल से घर लाने के लिए निकले इंटर के छात्र का ट्रैक पर मिला शव

बताया जा रहा है कि छात्र अपने दो भाई और एक बहन ने दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां प्रमिला देवी, भाई अश्लोक और बहन अश्वेशी दूबे हैं। छात्र की मां प्रमिला देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।