Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

ट्रैक्टर और कार के बीच आमने सामने टक्कर में इलेक्ट्रिक मिस्त्री की मौत

ट्रैक्टर और कार के बीच आमने सामने टक्कर में इलेक्ट्रिक मिस्त्री की मौत

मामा-भांजी समेत तीन जख्मी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

केटी न्यूज/आरा

ट्रैक्टर और कार के बीच आमने सामने टक्कर में इलेक्ट्रिक मिस्त्री की मौत

आरा-पटना फोरलेन पर कोईलवर स्थित मनभावन होटल के बीच बुधवार के सुबह ट्रैक्टर और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। उसमें कार सवार एक इलेक्ट्रिक मिस्त्री  की मौत हो गई, जबकि मामा-भांजी समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों घायलों का इलाज बिहटा स्थित ईएसआईसी अस्पताल इलाज कराया जा रहा है।

ट्रैक्टर और कार के बीच आमने सामने टक्कर में इलेक्ट्रिक मिस्त्री की मौत

मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव निवासी मो. शमीम का 30 वर्षीय पुत्र सद्दाम हुसैन था। वह पेशे से इलेक्ट्रिक मिस्त्री था। घायलों में गड़हनी गांव निवासी मो. बादशाह के 32 वर्षीय पुत्र मो. दानिश, खुर्शीद आलम के 32 वर्षीय पुत्र मो.तारीक और उनकी एक भांजी शामिल है। सद्दाम हुसैन और दानिश दोस्त थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी

ट्रैक्टर और कार के बीच आमने सामने टक्कर में इलेक्ट्रिक मिस्त्री की मौत

कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। इलेक्ट्रीशियन के मौसा मो.साबिर ने बताया कि बुधवार की सुबह सद्दाम हुसैन अपने दोस्त मो. दानिश, मो.तारीक और उनकी भांजी के साथ किसी काम से ऑल्टो कार से पटना जा रहे थे। मो. दानिश कार चला रहा था और सद्दाम बगल आगे की सीट पर बैठा था। मो. तारीक और उसकी भांजी पीछे की सीट पर थे।

ट्रैक्टर और कार के बीच आमने सामने टक्कर में इलेक्ट्रिक मिस्त्री की मौत

कोईलवर थाना मोड  और मनभावन होटल के बीच सामने से  से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। उसमें सद्दाम हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहे मो. दानिश, मो.तारिक और उनकी भांजी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी ले जाया गया।

ट्रैक्टर और कार के बीच आमने सामने टक्कर में इलेक्ट्रिक मिस्त्री की मौत

सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और इलाज के लिए सभी को बिहटा स्थित ईएसआईसी अस्पताल ले जाया गया। वहीं मौके पर पहुंची कोईलवर पुलिस द्वारा शव का  पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस द्वारा कार और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है।

ट्रैक्टर और कार के बीच आमने सामने टक्कर में इलेक्ट्रिक मिस्त्री की मौत

हालांकि ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा। बताया जा रहा है कि मृत सद्दाम हुसैन अपने तीन भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में मां रसीदा खातून, बहन रइसा खातून, शगुफ्ता खातून, मुन्नी खातून, भाई मो.एहसान और मो. वारिस है। हादसे के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।