Saturday, 7 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब घर से बाहर निकले ही परिवार के सामने फटा गैस सिलेंडर, ढह गई पक्की दीवार विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित सजावट से सजेगा दीपावली का त्योहार, बच्चों ने दिया स्वदेशी कला और सेवा का संदेश चार स्वर्ण पदकों से चमके कैप्टन विजेंद्र, एशियाड में चयनित बक्सर के तीन होनहारों का भी सम्मान अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक विद्यालय के आंगन से भारतीय सेना तक पहुंचा जयप्रकाश, जेसीओ बनने पर हुआ सम्मान धनतेरस पर रेन टीवीएस ब्रह्मपुर की अनूठी पहल, हर बाइक खरीदार को उपहारों के साथ दिया गया पौधा
Keshav Times

दर्दनाक हादसा, बक्सर गोलंबर पर कार से कुचल युवक की मौत

दर्दनाक हादसा, बक्सर गोलंबर पर कार से कुचल युवक की मौत

केटी न्यूज/ बक्सर

रविवार की सुबह बक्सर गोलंबर पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद एक बाइक चालक उछल कर एक कार के सामने जा गिरा, कर उसे कुचलते हुए निकल गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरे बाइक पर सवार एक अधेड़ और एक युवक भी जख्मी हो गए हैं। घटना करीब दस बजे की है। मृतक की पहचान बक्सर रामरेखा घाट के 25 वर्षीय सोनू यादव के रूप में हुई है। वही जख्मियो में 50 वर्षीय सतीश श्रीवास्तव तथा 14 वर्षीय प्रियांशु कुमार शामिल हैं। दोनों बलिया के रहने वाले हैं। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेने के साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार सोनू अपने अपाचे बाइक से बलिया जाने के लिए घर से निकला था। वह जैसे ही गोलंबर से बलिया के लिए मुड़ा कि उसकी बाइक अनियंत्रित हो विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से टकरा गई। इस टक्कर के बाद सोनू अपनी बाइक से उछल कार के सामने जा गिरा, कार चालक उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर देर तक अफरा तफरी का माहौल कायम था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।