शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी अर्नब का कहर: दो दिनों की बारिश ने बक्सर को किया बेहाल, किसानों की फसल बर्बाद 3 नवंबर से बिहार में थमेगी शहरों की सफाई, डुमरांव में सफाईकर्मियों ने नगर परिषद को घेरा नीलाम पत्र के 20 मामलों पर डीडीसी की सुनवाई, एक में वसूले गए 50 हजार रुपये डीके कॉलेज में नए विद्यार्थियों का हुआ अभिनंदन, बेहतर भविष्य के लिए दिखाई गई राह जनगणना की तैयारी तेज, चार दिनों तक प्रशिक्षित होंगे जिला व चार्ज स्तरीय अधिकारी मिशन प्रभाकिरण से जगमगाएगा बक्सर, सौर ऊर्जा अपनाने के लिए घर-घर दस्तक दे रहे वार्ड पार्षद बक्सर में तीन नवंबर को लगेगा मेगा जॉब कैंप, 10 कंपनियों में रोजगार पाने का मौका
Keshav Times

नहीं रहे मध्य विद्यालय सिकठा के प्रभारी प्रधानाध्यापक जगनारायण प्रसाद, ठंड लगने से हुई मौत

नहीं रहे मध्य विद्यालय सिकठा के प्रभारी प्रधानाध्यापक जगनारायण प्रसाद, ठंड लगने से हुई मौत

- शिक्षकों में शोक की लहर, दरवाजे पर मातमपूर्सी को उमड़ी भीड़

केटी न्यूज/डुमरांव

मध्य विद्यालय सिकठा के प्रभारी प्रधानाध्यापक व मुगांव निवासी जगनारायण प्रसाद का निधन हो गया है। उनका निधन सोमवार की शाम बक्सर के एक निजी अस्पताल में हुआ है। परिजनों की मानें तो सोमवार को सुबह वे स्कूल के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में ही अचानक उनका तबीयत खराब हो गया।

नहीं रहे मध्य विद्यालय सिकठा के प्रभारी प्रधानाध्यापक जगनारायण प्रसाद, ठंड लगने से हुई मौत

जैसे तैसे घर आने पर इलाज के लिए परिजन लेकर बक्सर के एक निजी अस्पताल मंे गए। जहां इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि उनका निधन ठंड की वजह से हुई है। इसकी खबर मिलते ही शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई।

नहीं रहे मध्य विद्यालय सिकठा के प्रभारी प्रधानाध्यापक जगनारायण प्रसाद, ठंड लगने से हुई मौत

बताया जाता है कि वे बीपीएसएसी से चयनित हो सन 2000 में शिक्षक बने थे। फिलहाल वे मध्य विद्यालय सिकठा के प्रभारी प्रधानाध्यापक थे। बता दें कि शिक्षा विभाग ने मकर संक्रांति के दिन भी स्कूलों को खुला रखने का निर्देश दिया है।

नहीं रहे मध्य विद्यालय सिकठा के प्रभारी प्रधानाध्यापक जगनारायण प्रसाद, ठंड लगने से हुई मौत

वे अपने पीछे पिता रामनाथ प्रसाद, पत्नी तथा दो बेटा और दो बेटी समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। उनके आकस्मिक निधन से परिजनों में क्रंदन चित्कार मच गई है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वही उनके दरवाजे पर मातमपूर्सी करने वाले शिक्षकों तथा तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही।

नहीं रहे मध्य विद्यालय सिकठा के प्रभारी प्रधानाध्यापक जगनारायण प्रसाद, ठंड लगने से हुई मौत

शिक्षकों ने बताया कि वे व्यवहार कुशल तथा काफी योग्य शिक्षक थे। स्कूल के बाद वे गांव के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा भी देते थे। यही कारण है कि उनके असामयिक निधन से पूरा गांव रो पड़ा। उनके निधन पर शिक्षक उपेन्द्र पाठक, जयशंकर कुमार, पूर्णानंद मिश्र, नवनीत श्रीवास्तव, राकेश पांडेय समेत दर्जनों अन्य शिक्षकों ने गहरा शोक जताया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।