Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

नहीं रहे प्राथमिक विद्यालय अंबेडकर नगर के प्रभारी प्रधानाध्यापक

नया भोजपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय अंबेडकर नगर के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुशील कुमार का असामयिक निधन हो गया है।

नहीं रहे प्राथमिक विद्यालय अंबेडकर नगर के प्रभारी प्रधानाध्यापक
फाइल फोटो

केटी न्यूज/डुमरांव

नया भोजपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय अंबेडकर नगर के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुशील कुमार का असामयिक निधन हो गया है। उनका निधन सोमवार की रात वाराणसी के एक निजी अस्पताल में हुआ। उनके पारिवारिक सूत्रों की मानें तो उनके किडनी तथा हार्ट में परेशानी थी तथा पिछले तीन-चार दिन से वे अस्पताल में भर्ती थे। मूल रूप से सिमरी प्रखंड के एकौना के रहने वाले सुशील लंबे समय से डुमरांव के टेक्सटाईल कॉलोनी में घर बनाकर रहते थे। वे अपने पीछे पत्नी, एक बेटी तथा एक बेटा छोड़ गए है। उनके निधन से शिक्षक समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। शिक्षकों ने उनके निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वही, प्राथमिक विद्यालय अंबेडकर नगर, नया भोजपुर में उनके निधन पर शोक सभा आयोजित की गई थी। जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।